{"_id":"612bae37f3253b12f6296209","slug":"kisan-neta-rakesh-ticket-argument-and-solan-mandi-adati-photos-with-bjp-leaders-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: राकेश टिकैत से उलझने वाले आढ़ती की भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: राकेश टिकैत से उलझने वाले आढ़ती की भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल
Mon, 30 Aug 2021 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:01 AM IST
सार
विक्की चौहान ने खुद के किसी पार्टी से जुड़े होने की बात से इंकार किया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें संघ और भाजपा से जुड़े होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत और सोलन के एक आढ़ती के बीच हुई बहस के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। आढ़ती विक्की चौहान की भाजपा नेताओं के साथ कुछ पुरानी फोटो वायरल हो रही हैं। इनमें वह केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, विक्की चौहान ने खुद के किसी पार्टी से जुड़े होने की बात से इंकार किया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें संघ और भाजपा से जुड़े होने की बात कह रहे हैं। फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा है कि वह भाजपा सरकार की शह पर पुलिस के सामने ऐसा व्यवहार कर रहे थे। भाजपा कॉरपोरेट के दबाव में किसानों की आवाज को दबा रही है। गौर हो कि राकेश टिकैत के सोलन सब्जी मंडी पहुंचने पर विक्की ने उन्हें यहां नारेबाजी करने से रोकने की कोशिश की थी, जिस पर दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद विक्की चौहान ने पुलिस में भी शिकायत दी है। इसमें उन्होंने धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। विक्की चौहान ने कहा कि वह पहले एक किसान हैं और उसके बाद कारोबारी। उनका किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत के साथ आए हिमाचल के पांवटा से संबंध रखने वाले लोग अन्य आढ़तियों से उनके बारे में पूछताछ कर रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन