फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kisan Credit Card can be made in cooperative societies also

Kisan Credit Card: हिमाचल की सहकारी सभाओं में भी बन सकेंगे किसान क्रेडिट कार्ड

Sun, 02 Oct 2022 11:50 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 02 Oct 2022 11:50 AM IST
सार

प्रदेश की सहकारी सभाएं अब किसानों के क्रेडिट कार्ड भी बना सकेंगी। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए किसानों को बैंक शाखाओं में आने की भी जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
Kisan Credit Card can be made in cooperative societies also
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की बीओडी बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सहकारी सभाएं अब किसानों के क्रेडिट कार्ड भी बना सकेंगी। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए किसानों को बैंक शाखाओं में आने की भी जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अपने अधीन आने वाली सोसायटियों में मुहैया करवाएगा। इस सुविधा को मुहैया करवाने के लिए केसीसीबी प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का 76वां साधारण अधिवेशन धर्मशाला में हुआ।

विज्ञापन


निदेशक मंडल के समक्ष उपस्थित डेलीगेट्स ने कई विचार रखे और कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति के चेयरमैन राजीव भारद्वाज ने कहा कि केसीसीबी अपने अधीन आने वाली सोसायटियों में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की सुविधा मुहैया करवाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले 10 से 15 दिन में केसीसीबी को यूपीई से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


बैंकों में पानी पिलाने के लिए नहीं हैं कर्मचारी
निदेशक मंडल की बैठक में बात सामने आई कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की कई शाखाओं में पानी तक पिलाने के लिए कर्मचारी नहीं हैं। कहीं अगर कर्मी हैं तो उनसे कैशियर का काम लिया जा रहा है। यह समस्या नूरपुर-इंदौरा सहित अन्य क्षेत्रों में देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed