फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kiratpur nerchowk four lane connectivity with aiims bilaspur himachal pradesh

Bilaspur: फोरलेन से सीधा जुड़ेगा एम्स, समय के साथ पैसे की भी होगी बचत

Sat, 29 Apr 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Apr 2023 05:00 AM IST
सार

फोरलेन के बनने से मंडी भराड़ी पुल तक तीनों उपमंडलों के वाहनों के लिए पहुंचना आसान हो गया है।

विज्ञापन
kiratpur nerchowk four lane connectivity with aiims bilaspur himachal pradesh
एम्स बिलासपुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन से एम्स बिलासपुर सीधे जुड़ेगा। फोरलेन से एम्स के लिए बनाया गए संपर्क मार्ग पर यातायात दो सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। संपर्क मार्ग शुरू होने से शिमला से मंडी, हमीरपुर जाने वाले वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग का भी फेर छूट जाएगा। फोरलेन के मंडी-भराड़ी पुल से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नौणी तक चार लेन का संपर्क मार्ग बनाया गया है। संपर्क मार्ग पर एक पुल निर्माणाधीन है, जिसका काम 10 दिन में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, नौणी से एक ओर संपर्क मार्ग सीधा एम्स तक बनाया गया है। संपर्क मार्ग से एम्स और फोरलेन की दूरी मात्र दो किलोमीटर रह जाएगी। इसका सीधा लाभ बिलासपुर के घुमारवीं, झंडूता और श्री नयनादेवी जी के उपमंडल के लोगों को होगा। इन तीनों उपमंडलों के लोग एक घंटे से कम समय में एम्स पहुंच सकेंगे। फोरलेन के बनने से मंडी भराड़ी पुल तक तीनों उपमंडलों के वाहनों के लिए पहुंचना आसान हो गया है। इसके अलावा जिला मंडी और हमीरपुर से एम्स आने वाले वाहनों को भी इस संपर्क मार्ग का सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन


अभी एम्स पहुंचने के लिए वाहनों को शिमला-धर्मशाला मार्ग से बिलासपुर शहर होते हुए जाना पड़ता है। वहीं, शिमला से हमीरपुर और मंडी जिला जाने वाले वाहन भी नौणी से इस संपर्क मार्ग से सीधा फोरलेन पर पहुंच सकेंगे। इससे वाहन चालकों को यातायात का भारी दबाव झेल रहे चंडीगढ़-मनाली और शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग के फेर से छुटकारा मिल जाएगा और समय की काफी बचत होगी। फोरलेन से हमीरपुर जाने वाले वाहन सीधा भगेड़ पहुंचेंगे जबकि मंडी जाने वाले सीधे नेरचौक पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क मार्ग के पुल के नीचे से होकर गुजरेगी रेल
मंडी-भराड़ी के पास फोरलेन संपर्क मार्ग पर एकमात्र पुल बनाया जा रहा है। हालांकि पहले इस पुल का निर्माण नहीं किया जाना था। लेकिन संपर्क मार्ग के बीच भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का अलाइनमेंट आ गई। अभी संपर्क मार्ग के साथ रेल टनल का निर्माण चल रहा है। टनल के नाॅर्थ पोर्टल के ऊपर पुल बनाया जा रहा है। भविष्य में इस पुल के नीचे से रेल लाइन गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed