फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   kiratpur ner chowk four lane: revenue department seeks irregularities report from Mandi Bilaspur DC

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन: मंडी, बिलासपुर के डीसी से अनियमितताओं की रिपोर्ट तलब

Fri, 12 Nov 2021 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Nov 2021 10:39 AM IST
सार

प्रधान सचिव ने आदेश दिए हैं कि दोनों जिलों के उपायुक्त बिना देरी किए उपरोक्त परियोजना में बरती अनियमितताओं की रिपोर्ट तुरंत कार्यालय को भेजें।

विज्ञापन
kiratpur ner chowk four lane: revenue department seeks irregularities report from Mandi Bilaspur DC
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के भूमि अधिग्रहण में बरती अनियमितताओं पर प्रधान सचिव राजस्व विभाग ओंकार शर्मा ने उपायुक्त बिलासपुर और मंडी से इस फोरलेन के भूमि अधिग्रहण पर हुई अनियमितताओं की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने दोनों उपायुक्तों को आदेश दिए हैं कि इस पर तुरंत कार्रवाई हो। 

विज्ञापन


प्रधान सचिव ने आदेश दिए हैं कि दोनों जिलों के उपायुक्त बिना देरी किए उपरोक्त परियोजना में बरती अनियमितताओं की रिपोर्ट तुरंत कार्यालय को भेजें। उपरोक्त परियोजना में भूमि अधिग्रहण की विशेष इकाई मुख्यालय बिलासपुर ने फोरलेन अधिग्रहण के इंतकालों को तहसीलों में जमा करवाया है। उक्त इकाई की ओर से तैयार किया रिकॉर्ड पढ़ने योग्य नहीं है। मुसाबी के मीटर बनाए गए ततिमाजात में दर्ज करने से छोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन


जो कुछ एक मीटर दर्ज किए थे वह विभाजित कर दर्ज नहीं किए गए। जिस कारण मुसाबी का मिलान इंतकालों के साथ संलग्न ततिमाजात से नहीं हो रहा है। एक मुहाल का रकबा दूसरे मुहाल में दर्ज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी कई बड़ी अनियमितताएं इस फोरलेन में बरती गई हैं। फोरलेन विस्थापित और प्रभावित समिति ने उपायुक्त जिला बिलासपुर और मंडी से आग्रह किया है कि जो


रिपोर्ट संबंधित उपमंडल अधिकारियों ने तैयार की है उसे राजस्व प्रधान सचिव को भेज दिया जाए। ताकि पर्यावरण मंत्रालय की ओर से वन भूमि पर की गई कार्रवाई की तर्ज पर प्रधान सचिव निजी भूमि की अनियमितताओं पर भी कार्रवाई कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed