फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kiratpur ner chowk four lane project tender allotted for next phase

जल्द शुरू होगा किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण, टेंडर अलॉट

Thu, 22 Aug 2019 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 22 Aug 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
kiratpur ner chowk four lane project  tender allotted for next phase
सांकेतिक तस्वीर

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के तहत गडामोडा से स्वारघाट के कैंची मोड़ और सुंदरनगर के भवाणा से लेकर नागचला तक निर्माण कार्य को जल्द गति मिलेगी। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने गडामोडा से कैंची मोड़ और भवाणा से नागचला तक फोरलेन निर्माण को लुधियाना की सीगल इंडिया लिमिटेड कंपनी को 250 करोड़ का टेंडर अलॉट कर दिया है। कंपनी जल्द कार्य शुरू करेगी।

विज्ञापन


किरतपुर-नागचला फोरलेन का निर्माण कार्य 14 नवंबर, 2013 को शुरू हुआ था। निर्धारित शर्त के अनुसार कार्य नवंबर 2016 में पूरा होना था, लेकिन कार्य गति न पकड़ने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने इसकी समयसीमा बढ़ाकर फरवरी 2018 कर दी। फोरलेन का टेंडर लेने वाली कंपनी ने बीच में ही निर्माण कार्य छोड़ दिया। इसके बाद करीब दो साल से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा वह फोरलेन के निर्माण कार्य को गति देने के लिए लगातार केंद्र सरकार से मामला उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


यहां अभी काम शुरू होने का इंतजार
इस रूट 5070 मीटर लंबी 5 सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है। पांचों सुरंगों का काम शुरू हो गया है। कुछ का कार्य आधी हुआ है। 17 बड़े पुल, 28 छोटे पुलों के साथ 248 कलवर्ट (पुलियां) और एक स्थान पर फ्लाई ओवर का निर्माण प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


72 फीसदी पूरा हो चुका है काम
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार किरतपुर-नागचला फोरलेन का निर्माण अब तक 72 प्रतिशत पूरा हो गया है। अब 28 प्रतिशत निर्माण कार्य शेष है। 


250 करोड़् के टेंडर अलॉट 
उधर, सुंदरनगर के एसडीएम राहुल चौहान ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की ओर से 250 करोड़ का टेंडर अलॉट करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया एक-दो दिन पहले ही उन्हें प्राधिकरण से इस बारे सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed