{"_id":"602a1c6d8ebc3ee97e292e86","slug":"kiratpur-ner-chowk-four-lane-project-central-government-seeks-again-alignment-changed-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर नेरचौक फोरलेन मामला: केंद्र ने फिर मांगी अलाइनमेंट में बदलाव की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर नेरचौक फोरलेन मामला: केंद्र ने फिर मांगी अलाइनमेंट में बदलाव की रिपोर्ट
Mon, 15 Feb 2021 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कीरतपुर से नेरचौक के बीच फोरलेन निर्माण के दौरान पहले से स्वीकृत अलाइनमेंट में बदलाव पर राज्य सरकार से फिर रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने पीसीसीएफ हॉफ को पत्र लिखकर ब्राउन फील्ड सेक्शन के स्वीकृत अलाइनमेंट में हुए बदलाव के संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर संशोधित प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
हालांकि, स्वीकृत अलाइनमेंट वाले क्षेत्र में काम अभी भी जारी रहेगा जबकि बदलाव वाले सेक्शन में काम पर पूरी तरह से रोक जारी है। पीसीसीएफ हॉफ डॉ. सविता ने पत्र मिलने की पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि केंद्र ने फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति बिलासपुर के अध्यक्ष मदनलाल शर्मा की शिकायत के बाद रिपोर्ट तलब की है। मदनलाल ने अलाइनमेंट में बदलाव की शिकायतें की थीं। इन शिकायतों के आधार पर केंद्र ने पूरे फोरलेन का काम रोक दिया।
विज्ञापन
करीब दो हफ्ते काम बंद रहने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दखल दिया तो मंत्रालय ने बीते सितंबर महीने में स्वीकृत अलाइनमेंट वाले क्षेत्र में काम की मंजूरी दे दी थी। साथ ही बदलाव वाले क्षेत्र में काम पर पूरी तरह रोक लगाते हुए तीन महीने में रिपोर्ट देने को कहा था। लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक इस मामले में रिपोर्ट नहीं दी है। साथ ही अलाइनमेंट में बदलाव के बाद संशोधित प्रस्ताव भी केंद्र को नहीं भेजा है। इसी वजह से केंद्रीय मंत्रालय ने पीसीसीएफ हॉफ से रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने उठाया था मामला
अमर उजाला ने इस फोरलेन की अलाइनमेंट में बदलाव कर निर्माण का खुलासा किया था। इसके बाद केंद्रीय वन मंत्रालय ने काम रोकने के आदेश जारी किए थे। खबर छपने के बाद देहरादून स्थित मंत्रालय के कार्यालय से एक कमेटी ने निरीक्षण कर अलाइनमेंट में बदलाव की पुष्टि कर काम पर रोक लगा दी थी।