{"_id":"5b13e7f44f1c1b614d8b479d","slug":"kiratpur-manali-four-lane-and-protest-by-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरतपुर-मनाली फोरलेन में जरूरत से ज्यादा जमीन अधिग्रहण पर भड़की समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरतपुर-मनाली फोरलेन में जरूरत से ज्यादा जमीन अधिग्रहण पर भड़की समिति
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचईआई) पर किरतपुर-मनाली फोरलेन में जरूरत से ज्यादा जमीन अधिग्रहण का आरोप लगा है। कैंची मोड़ स्वारघाट, खखाल पुल, तुनू, टीहरा और हराबाग में टनल का निर्माण होना है। आरोप है कि यहां आसपास एनएचईआई ने डेढ़ सौ मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण किया है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर और टोल प्लाजा के पास भी इतनी ही जमीन का अधिग्रहण किया है जबकि फोरलेन के लिए 45 मीटर निर्धारित की गई है। यह फोरलेन कहां से होकर गुजरना है, एनएचईआई इसका रिकॉर्ड विस्थापित एवं प्रभावित समिति को उपलब्ध नहीं करा रहा है। सेंटर लाइन न होने के बावजूद जमीन का अधिग्रहण करने से समिति में रोष है।
विज्ञापन
समिति के महासचिव एवं पूर्व सैनिक मदन लाल ने कहा कि एनएचईआई कार्यालय बिलासपुर में अधिकारियों से इसकी जानकारी मांगी जा रही है लेकिन अफसर बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
अगर जनता विरोध करती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि एनएचईआई फोरलेन निर्माण कार्य में दोहरे मापदंड अपना रही है। सुंदरनगर के पास फोरलेन की चौड़ाई 29 से 32 मीटर है।
40 फीसदी काम पूरा-मार्च 2019 में फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा होना है। 77 किलोमीटर के इस फोरलेन में कंपनी 40 किलोमीटर का काम पूरा कर पाई है।
पांच सुरंगों के निर्माण के साथ टोल प्लाजा और फ्लाईओवर का भी निर्माण होना है। समिति का कहना है कि कंपनी की मनमानी और लेटलतीफी पर कंपनी को जुर्माना लगाया जाना चाहिए।