{"_id":"60969fa5b599972cbe759985","slug":"kiratpur-manali-and-parwanoo-dhali-nh-work-will-be-completed-soon-cm-issued-directions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर-मनाली और परवाणू-ढली एनएच का काम जल्द पूरा करें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर-मनाली और परवाणू-ढली एनएच का काम जल्द पूरा करें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
Sat, 08 May 2021 07:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 May 2021 07:56 PM IST
सार
शिमला में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजनाओं जैसे कीरतपुर-नेरचौक-मनाली और परवाणू-सोलन-ढली को भी अतिशीघ्र पूर्ण करना चाहिए, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, जिनका निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है। उन्होंने विभाग के इंजीनियरों को कुशलता से कार्य करने के भी निर्देश दिए। होम क्वारंटीन चल रहे मुख्य सचिव अनिल खाची ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शनिवार को शिमला में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजनाओं जैसे कीरतपुर-नेरचौक-मनाली और परवाणू-सोलन-ढली को भी अतिशीघ्र पूर्ण करना चाहिए, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। वर्ष 2021 के लिए नाबार्ड के तहत स्वीकृत ऋण लक्ष्य 540 करोड़ रुपये है और विभाग ने 565.52 करोड़ रुपये की 114 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य में 18 हजार 430 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और 2 हजार 406 कस्बों को सड़कों के माध्यम से जोड़ा गया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लोगों को उदारतापूर्वक भूमि दान करने के लिए प्रेरित करने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कई गांव जमीन संबंधी मामलों के कारण सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन
राजमार्गों की नियमित मरम्मत एवं रख-रखाव किया जाना चाहिए। प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग शुभाशीष पांडा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता संजीव शर्मा ने राज्य में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।