{"_id":"63e78f85e781c4741d04b329","slug":"kinnaur-news-avalanche-in-kinnaur-national-highway-blocked-for-13-hours-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur News: टिंकू नाले में हिमखंड गिरने से 13 घंटे अवरुद्ध रहा नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur News: टिंकू नाले में हिमखंड गिरने से 13 घंटे अवरुद्ध रहा नेशनल हाईवे
Sat, 11 Feb 2023 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:23 PM IST
सार
टिंकू नाले में अचानक हिमखंड गिरने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। इससे रिकांगपिओ से पूह की ओर जाने वाले लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
बर्फ हटाती बीआरओ की मशीनरी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किन्नौर जिले के पूह खंड के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 टिंकू नाले में हिमखंड गिरने से करीब 13 घंटे तक अवरुद्ध रहा। नेशनल हाईवे अवरुद्ध होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बीआरओ ने कड़ाके की ठंड में शनिवार सुबह तक एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात की है जब अचानक टिंकू नाले में हिमखंड गिरने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। इससे रिकांगपिओ से पूह की ओर जाने वाले लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। इसकी सूचना लोगों ने बीआरओ की टीम को दी।
विज्ञापन
इसके बाद बीआरओ ने दो मशीनों और 30 मजदूरों की मदद से बर्फ हटाने का काम शुरू किया और शनिवार सुबह 8:20 बजे एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। बीआरओ ने कड़ाके की ठंड में विपरीत परिस्थितियों में इस पूरे कार्य को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मजदूरों और मशीनों की मदद से एनएच को बहाल कर दिया गया है। अब पूह से रिकांगपिओ और रिकांगपिओ से पूह और काजा की ओर वाहनों की आवाजाही हो रही है। - पीवी सिंह, ओसी पोवारी, बीआरओ