फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur landslide update: Himachal govt will give five lakh compensation to the families of the deceaseds

किन्नौर निगुलसरी हादसा: मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपये देगी सरकार

Thu, 12 Aug 2021 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,भावानगर(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क,भावानगर(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Aug 2021 09:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम भी पूछा और चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Kinnaur landslide update: Himachal govt will give five lakh compensation to the families of the deceaseds
सीएम जयराम ने परिजनों व घायलों का कुशलक्षेम पूछा । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के निगुलसरी हादसे के मृतकों के आश्रितों को प्रदेश सरकार पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देगी। घायलों का उपचार निशुल्क किया जाएगा। गुरुवार शाम को निगुलसरी से लौटकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा सदन में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर के निगुलसरी  पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र का भू वैज्ञानिकों से सर्वेक्षण करवाने की बात कही। उन्होंने मृतकों और लापता लोगों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम भी पूछा और चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये प्रदान करेगी। इसके अलावा परिवहन विभाग इस हादसे में जान गंवाने वाले बस यात्रियों को एक-एक लाख रुपये देगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों को निशुल्क उपचार सुविधा प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, राज्य पुलिस बलों और स्थानीय लोगों की ओर से राहत और बचाव अभियान कार्य के लिए उनकी सराहना की। सीएम ने भावानगर में अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बचाव टीमों, लापता लोगों और घायलों के परिजनों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि राहत और बचाव कार्य संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए ताकि लापता लोगों को बचाया जा सके।  इस दौरान परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, विधायक जगत सिंह नेगी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, राज्य वन निगम उपाध्यक्ष सूरत सिंह नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, उपायुक्त आबिद हुसैन, एसपी एसआर राणा, आईटीबीपी कमांडेंट सुनील कंडपाल और एनडीआरएफ प्रभारी हरिओम सहित अन्य मौजूद रहे।

निगुलसरी में हमारी गाड़ियों पर भी गिरे छोटे पत्थर : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को निगुलसरी में मौके के निरीक्षण के दौरान हमारी गाड़ियों पर भी छोटे पत्थर गिरे। उन्होंने कहा कि पहाड़ से पत्थर गिरने और खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में देरी हुई है। बहुत भारी मात्रा में मलबा गिरा है।  मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बरसात में 13 जून से अभी तक हमने प्राकृतिक आपदाओं के चलते 248 लोगों की बहुमूल्य जानें हादसों में खो दी हैं।
 

निगुलसरी में अब मशीनों से होगा सर्च आपरेशन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया है कि किन्नौर के निगुलसरी में अब मशीन लगाकर अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार शाम को निगुलसरी से लौट कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 16 गुमशुदा लोगों की तलाश करने तक सर्च अभियान जारी रहेगा। मुख्यमंत्री के साथ परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह, राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा और मुख्य सचिव रामसुभग सिंह के साथ घटनास्थल का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बुधवार को घटना की जानकारी मिलते ही वहां जाने की योजना थी लेकिन खराब मौसम के चलते नहीं जा सके। गुरुवार सुबह उन्होंने मौके का दौरा किया। अभी भी मौके पर लगातार पहाड़ से पत्थर और मिट्टी गिर रही है। इससे सर्च अभियान प्रभावित हो रहा है। एनडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। 14 शव मिल चुके हैं। 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें पांच लोगों को भावानगर अस्पताल में भेजा गया। तीन लोगों को छुट्टी मिल गई है। दो लोगों को शिमला और सुजानपुर अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि 16 गुमशुदा लोगों की तलाश का कार्य जारी है। इन लोगों को तलाशने तक सर्च अभियान जारी रहेगा। सभी लापता लोगों के परिवारों के सदस्यों के रहने तथा भोजन की व्यवस्था प्रदेश सरकार की ओर से की जाएगी।

घायलों की मदद के लिए 27 लोगों ने किया रक्तदान

किन्नौर जिले के निगुलसरी में बुधवार दोपहर को हुए हादसे की सूचना मिलते ही घायलों की मदद के लिए रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी के सदस्य खनेरी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान घायलों के लिए करीब 27 लोगों ने रक्तदान किया। सोसायटी अध्यक्ष ज्योति लाल सानी ने कहा कि अस्पताल के हादसे में घायलों को रक्त की कमी से न जूझना पड़े, ऐसे में सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।

देर शाम तक अस्पताल में 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदाता न केवल शहर के आसपास से अस्पताल पहुंचे, बल्कि दूर-दूर से भी कई अन्य लोगों ने रक्तादान कर पुण्य कमाया। रक्तदान करने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। अस्पताल पहुंचे रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर जितेंद्र, अतुल कश्यप, सुशील, प्रताप, नितिश भारती, ललित ठाकुर, यशवंत शर्मा, सोनू ठाकुर, सविता नेगी, अंशुल, अंकित बंसल, प्रदीप नेगी, अखिल और अंजलि सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed