{"_id":"fa503a6d602eb4d754e377771dbbc052","slug":"kinnaur-brothers-won-the-cricket-champianship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी को हराकर किन्नौर ब्रदर्स ने जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी को हराकर किन्नौर ब्रदर्स ने जीता टूर्नामेंट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 28 Mar 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ट्राइबल स्टूडेंट एसोसिएशन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के क्रिकेट फाइनल में किन्नौर ब्रदर्स ने पांगी को पराजित हरा दिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन पर लाहौल एंड स्पीति के विधायक व नेशनल कमीशन फॉर एसटी के वाइस चेयरमैन रवि ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर एमबीए विभाग के शिक्षक दिनेश शर्मा भी बतौर विशेष अतिथि शरीक हुए। स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रधान प्रभु नेगी ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में जनजातीय जिला चंबा, लाहौल एंड स्पीति, किन्नौर के छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
संघ के सचिव विरेंद्र ठाकुर ने सभी पुरस्कार पाने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एसोसिएशन इसी तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी। प्रतियोगिताओं से समापन पर ट्राइबल छात्रों ने अपनी समस्याओं को भी मुख्यातिथि के समक्ष रखा।