फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kidney transplant in himachal pradesh IGMC Shimla from march 2019

इस माह से शुरू होगा किडनी ट्रांसप्लांट, एम्स से प्रशिक्षण लेकर लौटेंगे चार विशेषज्ञ डॉक्टर

Fri, 07 Dec 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Dec 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
Kidney transplant in himachal pradesh IGMC Shimla from march 2019

प्रदेश सरकार इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में मार्च 2019 से किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने जा रही है। सरकार ने इसके लिए आईजीएमसी में किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन थियेटर बनाने के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट का प्रशिक्षण लेने गए चार डॉक्टर फरवरी महीने के अंत तक लौट आएंगे।

विज्ञापन


एम्स के डॉ. बंसल आईजीएमसी में पहला किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार की डॉ. बंसल से बात हो गई है। डा. बंसल किडनी ट्रांसप्लांट के विशेषज्ञ हैं। सरकार करीब एक महीने तक आईजीएमसी में इनकी सेवाएं लेगी। यह इसलिए ताकि अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ, ओटीए इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बजट में की है घोषणा

Kidney transplant in himachal pradesh IGMC Shimla from march 2019

हिमाचल में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन होने जा रहे हैं। मरीजों को अब बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि चार विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा ओटीए और पैरा मेडिकल स्टाफ भी प्रशिक्षण के लिए भेजा है।

अब वे लौट रहे हैं। इनके पहुंचने से पहले आईजीएमसी में ऑपरेशन थियेटर बनाया जाना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में आईजीएमसी में किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए सरकार ने वर्ष 2018-19 में 4 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed