फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kid kidnapped while waiting for school bus in nalagarh himachal

स्कूल बस का इंतजार कर रही बच्ची अगवा, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 06 Mar 2019 08:00 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 06 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
kid kidnapped while waiting for school bus in nalagarh himachal

स्कूल बस का इंतजार कर रही एक साढ़े पांच साल की बच्ची के अपहरण ने नालागढ़ इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने छानबीन की तो मामला बच्ची के पिता के साथ आरोपियों की पुरानी रंजिश का निकला।

विज्ञापन


पुलिस ने नकाबपोश दोनों अपहर्ताओं को दबोचकर बच्ची को सुरक्षित छुड़ा लिया। बाइक पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बच्ची के पिता से पैसों की वसूली कराना चाहते थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नालागढ़ उपमंडल के झोंके वाला के पास बिहार निवासी गणेश और उसकी पत्नी चार बच्चों के साथ रहते हैं। दो बच्चे स्कूल जाते हैं। बुधवार सुबह 7.30 बजे साढ़े 5 साल की यह बच्ची अपने 4 साल के भाई के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की मां घर में टिफिन लेने गई थी, इसी दौरान पीछे से स्कूल बस निकल गई। अपहरण की बात का पता स्कूल में चला जहां बच्ची के भाई ने दो नकाबपोश बाइक सवारों का जिक्र किया। पुलिस ने बच्ची के पिता से पूछताछ की जो उसने कुछ समय पूर्व झगड़े ही कहानी बयान की।

ऐसे पकड़े आरोपी

पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने मुकेश कुमार (21) पुत्र संजय निवासी गांव मानस नगर पुलवारिया रेलवे कॉलोनी बनारस यूपी और उसके साथ काम करने वाले कामगार राजू कुमार (19) पुत्र शिव शंकर निवासी गांव लटरापुल जिला वाराणसी यूपी को हिरासत में लेकर बच्ची को भी बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों ओर नाकाबंदी कर 3 घंटे में आरोपियों को दबोच लिया है। बच्ची को सुरक्षित उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed