फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khushwant Singh Litfest in kasauli.

खुशवंत को मिलेगा पाक का सर्वोच्च सम्मान!

Mon, 13 Oct 2014 04:48 PM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
Khushwant Singh Litfest in kasauli.

सदी के महान लेखक खुशवंत सिंह को पाकिस्तान का सर्वोच्च पुरस्कार ‘निशान ए पाकिस्तान’ मिल सकता है। लिटफेस्ट के अंतिम दिन मंच से यह खुलासा पाकिस्तान के लेखक आसिफ नूरानी ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव पाकिस्तान सरकार को वहां के साहित्यकारों ने भेजा है। कहा - इंशाअल्लाह अगर खुदा ने चाहा तो पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार खुशवंत सिंह को मिलेगा।

विज्ञापन


मुंबई में जन्मे नूरानी 1950 में पाकिस्तान शिफ्ट हुए थे। नूरानी मशहूर डॉन ग्रुप ऑफ न्यूजपेपर के कंसलटेंट रहे हैं। उन्होंने सीमा पर तनाव और क्रिटिक डिप्लोमेसी को भूलकर मेहंदी हसन और लता मंगेशकर पर फोकस करने का आग्रह किया। वजह बताई कि कल्चरल डिप्लोमेसी में जीत और हार नहीं।
विज्ञापन


खुशवंत सिंह की लेखनी अमर और अमिट रहेगी। लिटफेस्ट के आखिरी दिन रविवार को इसका अहसास करवाते हुए भारत और पाकिस्तान के साहित्यकार फिर मिलने के वायदे के साथ रुखसत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरारजी देसाई, जिन्हें मिला था ‘निशान ए पाक’

Khushwant Singh Litfest in kasauli.

अपनी साफगोई और सख्त अनुशासन के लिए मशहूर रहे पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई देश में गठबंधन सरकारों के अगुवा थे। पड़ोसी देश पाकिस्तान से रिश्ते मजबूत करने के पक्षधर देसाई ऐसे एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें ‘भारत रत्न’ और पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘निशान ए पाकिस्तान’ से नवाजा गया।

‘न्यूक्लियर प्रोग्राम में मेरी ज्यादा रुचि’
भारत-पाक के रिश्तों पर फकीर एजाजुद्दीन ने कहा कि दोनों मुल्क की अवाम को एक-दूसरे से खतरा है। ‘मुझे भारत के न्यूक्लियर प्रोग्राम में आपसे कहीं अधिक रुचि होगी, क्योंकि मैं उससे टारगेट होने वाला हूं’।

‘आई शैल नॉट हियर द नाइटिंगेल’ होगी रिलांच

Khushwant Singh Litfest in kasauli.

खुशवंत सिंह की किताब ‘आई शैल नॉट हियर द नाइटिंगेल’ दोबारा रिलांच होगी। लिटफेस्ट के अंतिम दिन यह खुलासा किया गया। इस बुक को रिनेम करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पूरी दुनिया में किसी भी वर्ग के लोग इसमें हिस्सा ले सकेंगे। खुशवंत सिंह के 100 बर्थडे 2015 में विजेता डिक्लेयर होगा। जजों के पैनल में चिक्की सरकार, माला दयाल, रवि दयाल शामिल रहेंगे।

अगले साल का निमंत्रण
खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने लिटफेस्ट के अंतिम दिन वोट ऑफ थैंक्स दिया। उन्होंने सभी साहित्यकारों का आभार जताया। साथ ही अगले साल का निमंत्रण भी दिया। राहुल सिंह ने दोपहर बाद अंतिम सत्र के समाप्त होते ही कहा कि अगले साल भी अक्तूबर में इस लिटफेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed