फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   khushwant singh litfest at Kasauli, Himachal.

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 14 अक्तूबर से, श्याम बेनेगल, अभिनव बिंद्रा आएंगे

Sat, 10 Sep 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन) Updated Sat, 10 Sep 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
khushwant singh litfest at Kasauli, Himachal.
निशानेबाज अभ‌िनव बिंद्रा

सदी के महान लेखक स्व. खुशवंत सिंह को समर्पित खुशवंत सिंह लिटफेस्ट इस बार 14 से 16 अक्तूबर तक चलेगा। इस बार लिटफेस्ट ब्रेकिंग बैरियर्स थीम पर आधारित होगा। इसमे देश-विदेश के नामी साहित्यकार भाग ले रहे हैं। दादा साहेब फाल्के अवार्ड तथा पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का इसमें आना लगभग तय है।

विज्ञापन


प्रसिद्ध अभिनेता दलीप ताहिल के अलावा मणिशंकर अय्यर, सुहेल सेठ सहित राजनीतिकार, साहित्यकार, बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां शिरकत करेंगी। शूटिंग में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिनव बिंद्रा को भी बुलाया जा रहा है। पांचवां खुशवंत सिंह लिटफेस्ट हिमाचल की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कसौली के अपर माल स्थित कसौली क्लब में होगा।
विज्ञापन


2012 में शुरू किया था लिटफेस्ट
खुशवंत सिंह के लेखन और साहित्य के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को देखते हुए उनके बेटे राहुल सिंह ने वर्ष 2012 में उनके जीवित रहते ही लिटफेस्ट की शुरुआत की थी। पहले ही लिटफेस्ट में देश-विदेश से उनके लेखनी के प्रशंसक साहित्यकारों ने भाग लेकर महान लेखक के प्रति अपना स्नेह दिखाया था। तब से हर वर्ष अक्तूबर महीने में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट होता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2014 में चल बसे थे खुशवंत
मार्च 2014 में वह इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। इससे लेखन के क्षेत्र में एक युग का समापन हो गया था। अब खुशवंत सिंह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन लिटफेस्ट उनको हमारे बीच जिंदा होने का अहसास करवाता है।

कसौली को मानते थे दूसरा घर
लेखक खुशवंत सिंह का पर्यटन नगरी कसौली के अपर माल से नीचे अपना राज विला नाम से बंगला है। जहां वे गर्मियों का समय बिताते थे। उन्होंने अपने अधिकांश प्रसिद्ध उपन्यास तथा किताबें कसौली स्थित राज विला में ही लिखे। ट्रेन टू पाकिस्तान जैसी कालजयी पुस्तक भी कसौली में ही लिखी गई थी। वे कसौली को अपना दूसरा घर समझते थे।


खुशवंत सिंह के बेटे तथा लेखक राहुल सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया की लिटफेस्ट में श्याम बेनेगल, प्रसिद्ध अभिनेता दलीप ताहिल समेत कई दिग्गज आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed