फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   khushkhabar for farmers: This time maize seeds will be 15 rupees cheaper in Himachal

किसानों के लिए खुशखबर: हिमाचल में इस बार 15 रुपये सस्ता मिलेगा मक्की का बीज

Thu, 28 Apr 2022 11:23 AM IST
Krishan Singh फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Apr 2022 11:23 AM IST
सार

पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कृषि विक्रयों केंद्रों में मक्की का बीज 15 रुपये तक सस्ता मिलेगा। पिछले कुछ वर्षों से मक्की का उत्पादन बढ़ता जा रहा है। इसमें किसान भी अधिक रुचि दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
khushkhabar for farmers: This time maize seeds will be 15 rupees cheaper in Himachal
मक्की(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल में महंगाई की दोहरी मार झेल रहे लाखों किसानों के लिए राहत की खबर है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कृषि विक्रयों केंद्रों में मक्की का बीज 15 रुपये तक सस्ता मिलेगा। यह 40 फीसदी सब्सिडी के साथ किसानों को 50 रुपये किलोग्राम दिया जाएगा, जबकि पिछले वर्ष सब्सिडी के साथ 65 रुपये किलो दिया गया है। बिना सब्सिडी के 99 रुपये किलो किसानों को बीज मिलेगा। धान, चरी और बाजरा के बीज पुरानी दरों पर मिलेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बाजरा बीज 30 फीसदी सब्सिडी के साथ 95 रुपये किलो दिया जाएगा, जबकि बिना सब्सिडी के 125 रुपये किलो बिकेगा। चरी का बीज 50 फीसदी सब्सिडी के साथ 60 रुपये किलो दिया जाएगा। जिले के कृषि विक्रय केंद्रों में मक्की, बाजरा, चरी और धान के बीज की खेप पहुंच गई है। इसमें कृषि विभाग ने मक्की के बीज की डिमांड 300 क्विंटल भेजी थी। इसमें 220 क्विंटल पहुंच गई है। बाजरा का बीज दस क्विंटल पहुंच गया है। चरी और धान के बीज की खेप भी विक्रय केंद्रों में आ गई है। अब कृषि विभाग ने संबंधित विक्रय केंद्रों में बीज आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया अभी दो सप्ताह तक चलेगी। 
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों से बढ़ रहा मक्की का उत्पादन 
पिछले कुछ वर्षों से मक्की का उत्पादन बढ़ता जा रहा है। इसमें किसान भी अधिक रुचि दिखा रहे हैं, जबकि बाजरा, चरी व धान की खेती कम पैमाने पर होती है। इसकी डिमांड भी कम रहती है। किसान सुरेश कुमार, सोनम कुमार, आदित्य कुमार, भीमे राम, सागर चंद, दिले राम, सुनील कुमार, तेजिंद्र ठाकुर, आत्मा राम व केहर सिंह ने बताया कि जिले में मक्की के बीज की मांग ज्यादा रहती है। बाजरा, चरी और धान की फसल को कम लगाया जाता है। किसानों ने विक्रय केंद्रों से बीज लेना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार निर्धारित करती है दाम : पंजवीर 
कृषि विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. पंजवीर ठाकुर ने बताया कि कृषि विक्रय केंद्रों में इस बार मक्की का बीज 15 रुपये सस्ता मिलेगा। यह दाम प्रदेश सरकार निर्धारित करती है। उन्होंने बताया कि चरी, बाजरा व धान के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed