फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   khushkhabar: Approval for regularization of 100 employees of Himachal Central University

खुशखबर: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 100 कर्मचारियों के नियमितीकरण को मंजूरी

Mon, 04 Oct 2021 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Oct 2021 08:12 PM IST
सार

कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल की अध्यक्षता में विवि की 52वीं कार्यकारी परिषद की बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में 58 शैक्षणिक और 42 गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को नियमित करने की मंजूरी दी गई। सीयू प्रशासन जल्द शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक बैकलॉग भर्तियां करेगा।

विज्ञापन
khushkhabar: Approval for regularization of 100 employees of Himachal Central University
केंद्रीय विश्वविद्यालय की ईसी बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद की बैठक में 58 शैक्षणिक और 42 गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को नियमित करने की मंजूरी दी गई। सीयू प्रशासन जल्द शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक बैकलॉग भर्तियां करेगा। यह निर्णय कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल की अध्यक्षता में हुई विवि की 52वीं कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया गया। कुलपति ने बताया कि जल्द विवि का अपना एक गेस्टहाउस होगा। विवि के दोनों कैंपस के कार्य और उसके मास्टर प्लान को बैठक में प्रस्तुत किया गया। मास्टर प्लान के तहत शैक्षणिक अवसरंचना के साथ इंटरनेशनल सेंटर, शैक्षणिक खंड का आवासीय परिसर, खेल परिसर और सभागार का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


इस दौरान विवि ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है, जिसमें 40 फीसदी आंतरिक और 68 फीसदी बाहरी पद्धति अपनाई जाएगी। विवि की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत केंद्रीय विवि के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में मल्टी एंट्री और एक्जिट सिस्टम को लागू करने का फैसला लिया गया। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए सांस्कृतिक पर्यटन संवर्धन केंद्र की पहल की जाएगी। उन्होंने बताया कि विवि में यूजी और पीजी डिग्री के साथ वैल्यू एडिड कोर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रो. रजनीश शुक्ला, हरियाणा विवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, सरदार बल्लभभाई पटेल क्लस्टर विवि मंडी के कुलपति प्रो. सीएल चंदन, महात्मा गांधी केंद्रीय विवि मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से विश्वजीत, भारतीय वन्यजीव संस्थान से डॉ. रुचि बडौला, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला से प्रो. नरेश कुमार महाजन, हेमावती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि से प्रो. रमा मैखुरी के साथ विवि के कार्यकारी परिषद के सदस्य, अधष्ठिता और विभाग के अध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed