फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khushal Kisan Yojana meeting: CS Ramsubhag said that the subject of natural farming will start in Nauni and Palampur University

खुशहाल किसान योजना बैठक: सीएस रामसुभग बोले- नौणी और पालमपुर विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती विषय शुरू होगा

Tue, 01 Feb 2022 07:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Feb 2022 07:13 PM IST
सार

 प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य कार्यबल की पांचवीं बैठक मंगलवार को मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई। मुख्य सचिव ने कृषि विभाग और बागवानी विभाग को मिलकर प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Khushal Kisan Yojana meeting: CS Ramsubhag said that the subject of natural farming will start in Nauni and Palampur University
मुख्य सचिव रामसुभग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने कहा कि कृषि और बागवानी विश्वविद्यालय प्राकृतिक खेती को स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्राकृतिक खेती के विषय के रूप में जल्द शुरू करें। प्रदेश में 1.59 लाख किसान और बागवान प्राकृतिक खेती को अपना चुके हैं। अभी पंचायतीराज विभाग की 502 कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया है। अब ये कृषि सखियां लोगों को प्राकृतिक खेती पर जागरूक करेंगी। चार साल पहले शुरू की गई प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य कार्यबल की पांचवीं बैठक मंगलवार को मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई। मुख्य सचिव ने कृषि विभाग और बागवानी विभाग को मिलकर प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राकृतिक खेती कर रहे किसान-बागवानों के उत्पादों को बाजार मुहैया करवाने के लिए मार्केटिंग की जल्द व्यवस्था करने के लिए कहा।

विज्ञापन


प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने प्राकृतिक खेती की गतिविधियों पर प्रस्तुती दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती विधि को किसानों तक पहुंचाने के लिए पंचायती राज विभाग के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। कृषि सचिव और प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य परियोजना निदेशक राकेश कंवर ने जानकारी दी कि प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत शिमला जिला में प्राकृतिक खेती उत्पाद विक्रय केंद्र खोलने की जानकारी दी। प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब इंपेक्ट असेसमेंट का काम शुरू किया गया है। भविष्य की कार्ययोजना के बारे में अवगत करवाया। राज्य परियोजना निदेशक राकेश कंवर और कार्यकारी निदेशक प्रो राजेश्वर सिंह चंदेल ने केंद्रीय बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की घोषणा का स्वागत किया। बैठक में सचिव पशुपालन अजय कुमार शर्मा, बागवानी सचिव अमिताभ अवस्थी, मार्केटिंग बोर्ड के एमडी नरेश ठाकुर, बागवानी निदेशक सुदेश कुमार मोक्टा, पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर रिसर्च एसपी दीक्षित, हिमफेड के एमडी जीएस नेगी और प्रधान वैज्ञानिक रामेश्वर कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed