फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   KHH employees union will hold gate meeting again today

Shimla News: केएचएच कर्मचारी संघ आज फिर करेगा गेट मीटिंग

Tue, 05 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
KHH employees union will hold gate meeting again today
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गायनी ओपीडी शिफ्ट करने पर कर्मचारियों की ओर से लगाए काले बिल्ले मंगलवार को उतार दिए। अब कर्मचारी संघ बुधवार को फिर गेट मीटिंग करेगा। गेट मीटिंग के दौरान केएनएच के सभी चिकित्सक और कर्मचारी आगामी रणनीति तैयार करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से वार्ता करने के लिए फिर से समय का आग्रह किया जाएगा। बीते सप्ताह बुधवार को केएनएच कर्मचारियों समेत चिकित्सकों ने गेट मीटिंग बुलाई थी। इस दौरान निर्णय लिया था कि गायनी ओपीडी के शिफ्ट करने के विरोध में काले-बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सप्ताहभर कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाए थे, इन्हें मंगलवार को उतार दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि आईजीएमसी में अभी तक चेंजिंग रूम तैयार नहीं हुआ है। कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। केएनएच कर्मचारी के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार को फिर गेट मीटिंग करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article