फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khalistani supporters are spoiling the atmosphere: Nancy Atal

खालिस्तानी समर्थक कर रहे माहौल खराब : नैंसी अटल

Mon, 24 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Khalistani supporters are spoiling the atmosphere: Nancy Atal
सुक्खू के कार्यकाल में बिगड़ी कानून व्यवस्था
विज्ञापन

प्रदेश में खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों में हुई वृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि खालिस्तानी समर्थक देव भूमि का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। सरकार शांति और अमन कायम रखने में नाकाम रही है। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में पिछले 81 दिन में 21 मर्डर हो चुके हैं।

प्रदेश में खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है जिससे राज्य की सुरक्षा और शांति पर प्रभाव पड़ा है। पड़ोसी राज्यों से आकर कुछ लोग राज्य का माहौल खराब कर रहे हैं। हिमाचल परिवहन की बसों को पंजाब में जबरन रोककर भिंडरावाले के पोस्टर भी लगाए गए। बीते कुछ दिनों से पर्यटन के नाम पर पंजाब से आए युवकों द्वारा हिमाचल में अराजकता फैलाई जा रही है। मंडी में पंजाब से आए पर्यटकों ने एक दुकानदार पर गोली चला दी। अराजक युवक खालिस्तान के झंडे बाइक पर लगा रहे हैं और देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है जो प्रदेश की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने का दावा करने वाली पुलिस 41 घंटे बाद भी कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन


14 मार्च 2025 को बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर उनके आवास पर चार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस हमले में ठाकुर के पैर में गोली लगी जबकि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) संजीव कुमार को कई गोलियां लगीं। 11 मार्च को हिमाचल विश्वविद्यालय में दो छात्र संगठनों में हिंसा हुई लेकिन इसमें एकतरफा कार्रवाई की गई। एसएफआई के गुंडे कैंपस में घूम रहे हैं और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कुल्लू में एक कार चालक को 6 पुलिस कर्मियों ने कमरे में बंद करके पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article