फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khalistan flag found tied on main gate boundary wall of Himachal Pradesh Legislative Assembly in Dharamshala

हिमाचल: धर्मशाला विधानसभा के मुख्य द्वार, दीवार पर लगाए खालिस्तान के झंडे, हाई अलर्ट जारी

Sun, 08 May 2022 08:38 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/सोलन/बद्दी
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/सोलन/बद्दी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 08 May 2022 08:38 PM IST
सार

विधानसभा भवन परिसर तपोवन के मुख्य गेट और दीवार पर रविवार को खालिस्तानी झंडे लगने के बाद प्रदेश की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता और क्यूआरटी को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Khalistan flag found tied on main gate boundary wall of Himachal Pradesh Legislative Assembly in Dharamshala
गेट और दीवार पर लगाए खालिस्तान के झंडे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान समर्थित देश विरोधी तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार रात धर्मशाला में तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के भवन के मुख्य गेट और दीवार पर देश विरोधी तत्वों ने खालिस्तान के झंडे लगा दिए। विधानसभा की दीवार पर पेंट से भी खालिस्तान लिख दिया।

विज्ञापन


इसकी सूचना रविवार सुबह सैर करने निकले लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। सरकार ने प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने विधानसभा भवन का निरीक्षण किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। खालिस्तान के झंडे गेट और दीवारों से हटवा दिए हैं। दीवारों पर पेंट से लिखे खालिस्तान को भी मिटा दिया गया है। उधर, सोलन स्थित राधा स्वामी भवन में सत्संग में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मामले में कहा कि झंडे लगाने और पोस्टर चिपकाने से प्रदेश में कोई बड़ी आपदा नहीं आ गई है। यह कायर व्यक्ति का काम है। जो रात के अंधेरे में कर रहा है। अगर हिम्मत हो तो ऐसा दिन में करके दिखाएं। उन्होंने कहा एसआईटी जल्द आरोपियों का पता लगाएगी। 

लापरवाही: विधानसभा भवन के गेट पर सीसीटीवी कैमरा ही नहीं
प्रदेश सरकार और प्रशासन की इससे बड़ी लापरवाही और क्या हो सकती है कि तपोवन स्थित विधानसभा भवन के गेट और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा ही नहीं लगाया गया। खालिस्तान समर्थित झंडे लगाने वालों की पड़ताल के लिए पुलिस तपोवन सड़क पर अन्य जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

एसआईटी में इन्हें किया शामिल
डीआईजी इंटेलीजेंस एंड सिक्योरिटी संतोष पटियाल की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मशाला पुनीत रघु, एसडीपीओ ज्वालाजी चंद्रपाल, डिप्टी एसपी सीआईडी मंडी सुशांत शर्मा, एसडीपीओ जवाली सिद्धार्थ शर्मा, एसएचओ पुलिस थाना धर्मशाला और पुलिस पोस्ट इंचार्ज योल एसआईटी में शामिल है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और पेशेवर तरीके से होगी। उन्होंने एसआईटी को केंद्रीय और राज्य की खुफिया एजेंसियों से तालमेल स्थापित कर देश विरोधी तत्वों के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को खंगाल कर गिरोह का पर्दाफाश करने के  निर्देश दिए हैं।

हिमाचल देवी-देवताओं और वीरों की भूमि है। इसकी शांति भंग करने का प्रयास किया गया है। हिमाचल सरकार ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। - विपिन सिंह परमार, विधानसभा अध्यक्ष 

हिमाचल की सीमाएं सील, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, डैम और सरकारी भवनों की बढ़ाई सुरक्षा
विधानसभा भवन परिसर तपोवन के मुख्य गेट और दीवार पर रविवार को खालिस्तानी झंडे लगने के बाद प्रदेश की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता और क्यूआरटी को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के डैम, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और सरकारी भवनों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को विधानसभा भवन परिसर तपोवन के मुख्य गेट और दीवार पर खालिस्तान समर्थकों ने झंडे और दीवार पर खालिस्तान लिखा।


इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश में लगातार खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियां उजागर होने के बाद प्रदेश पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने सभी इंटर स्टेट बॉर्डर को सील कर दिया है। नाकाबंदी भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बम निरोधक दस्ते और क्यूआरटी को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी सरकारी भवनों, बैंक, पब्लिक सेक्टरों में तैनात सुरक्षा कर्मियों और चौकीदारों को भी सचेत किया गया है।

किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस थाना को देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश में बांधों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और सरकारी भवनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान के झंडे लगाने की वारदातें पहले भी सामने आ चुकी हैं। राजधानी शिमला सहित जिला ऊना में भी इस तरह की वारदातें देखने को मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed