फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khadi Industries will give job to 2606 people in himachal

हिमाचल में 2606 लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 24 Aug 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 24 Aug 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
Khadi Industries will give job to 2606 people in himachal

प्रदेश खादी एवं ग्राम उद्योग के उपाध्यक्ष पुरुषोतम गुलेरिया ने कहा कि प्रदेश में इस साल 326 नए यूनिट खोले जाएंगे। इसके माध्यम से राज्य में 2606 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। बिलासपुर में ही 2018-19 में 26 नई यूनिट लगाई जाएंगीं।

विज्ञापन


208 लोगों को रोजगार मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की ओर से सामान्य पुरुष वर्ग को 25 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है। अन्य वर्गों और महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए 35 फीसदी अनुदान विभाग की ओर से मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्राम उद्योग की ओर से कोई भी व्यक्ति छोटी से लेकर बड़ी यूनिट खोल सकते हैं। उन्होंने बताया कि काम शुरू करने के लिए विभाग की ओर से कोई उम्र तय नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के पास स्टाफ का टोटा 

Khadi Industries will give job to 2606 people in himachal

18 साल के अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति खादी एवं ग्रामोउद्योग के माध्यम से कारोबार शुरू कर सकता है। खादी एवं ग्राम उद्योग के माध्यम से 25 लाख रुपये तक की यूनिट स्थापित की जा सकती है।

पूर्व सरकार ने तो सामान्य बजट को 25 फीसदी कम करने का फरमान जारी कर दिया था, लेकिन अब राज्य सरकार ने उसे फिर से बहाल किया है। खादी एवं ग्रामोउद्योग विभाग के पास वर्तमान में स्टॉफ की भारी कमी चल रही है।

प्रदेश में विभाग को 167 विभिन्न पद स्वीकृत हैं, वर्तमान में अभी 81 अधिकारी और कर्मचारी विभाग के पास काम कर रहे है। जिसका असर काम पर भी पड़ रहा है। गुलेरिया ने कहा कि इस संबंध में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed