फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   keylong Shivers As Mercury Dips To Minus 0.9 Degree Celsius

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, यहां माइनस में पहुंच गया पारा

Mon, 07 Nov 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 07 Nov 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
keylong Shivers As Mercury Dips To Minus 0.9 Degree Celsius

हिमाचल में एकाएक ठंड बढ़ गई है। लाहौल स्पीति जिले के केलांग में पारा -0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मनाली में तापमान 2.6, भुंतर में 5.0 और सोलन का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। राजधानी शिमला में ठंडी हवाएं चलती रहीं।

विज्ञापन


रविवार को राजधानी का तापमान भी 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जा रहा है, वहीं मध्यवर्ती और निचले क्षेत्रों में भी पारा लगातार लुढ़क रहा है। 

विज्ञापन

एक हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं

keylong Shivers As Mercury Dips To Minus 0.9 Degree Celsius

इससे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। प्रदेश में खेती-बागवानी के काम के लिए इन दिनों बारिश जरूरी है, मगर आगामी दिनों में इसकी भी कोई संभावना नहीं है।

मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में गिरावट होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इसकी वजह सर्दी के पीक सीजन का नजदीक आना है। हालांकि, बारिश होने के आगामी एक सप्ताह तक कोई भी आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed