फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Keylong: ITBP personnel walked 32 km and took two dead bodies to Kaza from Khamingar Glacier.

केलांग: आईटीबीपी के जवानों ने 32 किमी पैदल चलकर खमींगर ग्लेशियर से काजा पहुंचाए दोनों शव

Thu, 30 Sep 2021 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 09:06 PM IST
सार

एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने रेस्क्यू दल के सदस्यों के साथ बैठक की और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए आभार जताया। आईटीबीपी 17वीं बटालियन के अधिकारी सुमित गोसाई ने कहा कि जवानों ने बेहतरीन रेस्क्यू अभियान किया है। 

विज्ञापन
Keylong: ITBP personnel walked 32 km and took two dead bodies to Kaza from Khamingar Glacier.
आईटीबीपी जवानों ने खमींगर ग्लेशियर से काजा पहुंचाए दोनों शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के खमींगर ग्लेशियर से पर्वतारोही दल के दो सदस्यों के शवों को वीरवार को काजा पहुंचा दिया गया है। काजा अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। शवों के साथ चार पोटर भी काजा सुरक्षित पहुंच गए हैं।  आईटीबीपी और डोगरा स्काउट के रेस्क्यू दल ने दोनों शवों को काजा अस्पताल तक पहुंचाया है। आईटीबीपी के जवानों ने 32 किलोमीटर तक शवों को स्ट्रेचर पर उठाकर लाया है। काजा से चंडीगढ़ तक शवों को गाड़ी से भेजा जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने रेस्क्यू दल के सदस्यों के साथ बैठक की और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए आभार जताया। आईटीबीपी 17वीं बटालियन के अधिकारी सुमित गोसाई ने कहा कि जवानों ने बेहतरीन रेस्क्यू अभियान किया है। 32 किलोमीटर तक शव उठाकर लाए गए हैं। डोगरा स्काउट के डॉक्टर ने कहा कि दो सदस्यों को फ्रॉस्ट बाइट हुआ था, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed