फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kewal Singh Pathania took over as Deputy Chief Whip

Shimla: केवल सिंह पठानिया ने संभाला उप मुख्य सचेतक का पदभार

Thu, 18 Jul 2024 04:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jul 2024 04:27 PM IST
सार

विधायक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को उप मुख्य सचेतक का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
Kewal Singh Pathania took over as Deputy Chief Whip
केवल सिंह पठानिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को उप मुख्य सचेतक का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषि और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, नाहन से विधायक अजय सोलंकी और प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


केवल सिंह पठानिया का राजनीतिक जीवन
केवल सिंह पठानिया ने वर्ष 1987 से एनएसयूआई और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर दायित्व निभाया। उन्होंने वर्ष 2008 में दांडी यात्रा की। उन्हें भारत सरकार के युवा सेवाएं और खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2009 में सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र और कानून की पढ़ाई की है। वह छात्र जीवन से ही एनएसयूआई के साथ जुड़े रहे। वर्ष 1987 से 1991 तक केवल सिंह पठानिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के कैंपस प्रेसिडेंट रहे। इसके अलावा वह तत्कालीन वीरभद्र सरकार में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हिमुडा के भी सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस सरकार में कई अहम पदों पर दायित्व निभाया। पठानिया ने वर्ष 2012 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में भी सदस्य के तौर पर सेवाएं दीं। वर्ष 2012 में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा उन्होंने एनएसयूआई और कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में भी काम किया। केवल सिंह पठानिया की खेल गतिविधियों में भी विशेष रुचि रही है। वह प्रदेश की हॉकी टीम के कप्तान भी रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed