{"_id":"63dbe10dc10577016d2db740","slug":"kewal-singh-pathania-became-the-chairman-of-the-executive-committee-of-elected-mlas-for-the-first-time-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: केवल सिंह पठानिया बने पहली बार निर्वाचित विधायकों की कार्यकारिणी के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: केवल सिंह पठानिया बने पहली बार निर्वाचित विधायकों की कार्यकारिणी के अध्यक्ष
Thu, 02 Feb 2023 09:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:43 PM IST
सार
जिला कांगड़ा के शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया को पहली बार निर्वाचित विधायकों की कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया है। पठानिया को अध्यक्ष बनने के लिए प्रस्ताव धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की ओर से प्रस्तुत किया गया था।
विज्ञापन
विधायक केवल सिंह पठानिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया को पहली बार निर्वाचित विधायकों की कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया है। पठानिया को अध्यक्ष बनने के लिए प्रस्ताव धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की ओर से प्रस्तुत किया गया था। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज और शिमला (शहरी) के विधायक हरीश जनारथा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। कार्यकारिणी में महासचिव पद की जिम्मेदारी बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जम्वाल को सौंपी गई है। उनके नाम का प्रस्ताव चंबा के विधायक नीरज नैय्यर व इंदौरा के विधायक मलिंद्र राजन ने किया।
विज्ञापन
गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आईटी और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी करसोग के विधायक दीप राज को सौंपी गई है। प्रदेश विधानसभा में प्रथम बार निर्वाचित विधायकों की कार्यकारिणी ने अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में वीरवार को मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने विभिन्न मामलों पर अनौपचारिक चर्चा भी की। सभी विधायकों ने उनके समक्ष पेश आने वाली समस्याओं और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। विधायक किस प्रकार अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें, इस पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन