फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   kendriya vidyalaya hamirpur Teacher Ramesh Chand will serve in Moscow Russia

उपलब्धि: शिक्षक रमेश चंद रूस के मास्को में देंगे सेवाएं, सितंबर 2026 तक रहेंगे कार्यरत

Sun, 23 Jul 2023 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jul 2023 01:08 PM IST
सार

रमेश चंद का ध्यान प्रारंभ से ही नवाचार नए-नए प्रयोग करना रहा है। इन्होंने बच्चों के लिए विभिन्न विषयों पर 12 एंड्राइड एप्स बनाईं, जो आज भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
kendriya vidyalaya hamirpur Teacher Ramesh Chand will serve in Moscow Russia
रमेश चंद - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के स्नातकोत्तर शिक्षक-संगणक विज्ञान रमेश चंद ठाकुर का एंबेसी ऑफ इंडिया केंद्रीय विद्यालय मास्को रूस में सेवाएं देने के लिए चयन हुआ है। केंद्रीय विद्यालय संगठन अपने 1,230 केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों में से प्रतिवर्ष विदेशों में स्थित केंद्रीय विद्यालय काठमांडू, मास्को और तेहरान के लिए शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन करता है।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत रमेश चंद्र ठाकुर को एंबेसी ऑफ इंडिया स्कूल मॉस्को के लिए चयनित किया है। वे वहां पर सितंबर 2023 से लेकर सितंबर 2026 तक स्नातकोत्तर शिक्षक-संगणक विज्ञान के पद पर सेवाएं देने के बाद स्वदेश लौटेंगे। रमेश ठाकुर मूलत: कुल्लू जिले के हैं। वे नौ वर्ष से केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में स्नातकोत्तर शिक्षक संगणक विज्ञान के रूप में सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन


रमेश ठाकुर ने केंद्रीय विद्यालय संगठन पांच सितंबर 2007 को केंद्र विद्यालय लखनपुर में ज्वाइन किया। उसके पश्चात 2011 में उनका स्थानांतरण केंद्र विद्यालय वायु सेना स्थल कसौली में हुआ। 5 जुलाई 2014 को उन्होंने केंद्रीय विद्यालय विद्यालय हमीरपुर में ज्वाइन किया। इनका ध्यान प्रारंभ से ही नवाचार नए-नए प्रयोग करना रहा है। इन्होंने बच्चों के लिए विभिन्न विषयों पर 12 एंड्राइड एप्स बनाईं, जो आज भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed