{"_id":"631b31bd9c721b173452d753","slug":"kcc-bank-will-soon-bring-one-time-settlement-scheme-for-recovery-of-npa-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"KCC Bank: एनपीए खातों की वसूली के लिए केसीसी बैंक जल्द लाएगा वन टाइम सेटलमेंट योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KCC Bank: एनपीए खातों की वसूली के लिए केसीसी बैंक जल्द लाएगा वन टाइम सेटलमेंट योजना
Fri, 09 Sep 2022 08:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Sep 2022 08:40 PM IST
सार
केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि बैंक जल्द एनपीए खाताधारकों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (एकमुश्त भुगतान) योजना ला रहा है।
विज्ञापन
केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि बैंक जल्द एनपीए खाताधारकों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (एकमुश्त भुगतान) योजना ला रहा है। इस योजना को निदेशक मंडल की बैठक (बीओडी) में स्वीकृत कर दिया गया है और एक-दो दिन के भीतर इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
भारद्वाज ने कहा कि वन टाइम सेटलमेंट योजना अभी तक राष्ट्रीय कृत बैंकों में थी, लेकिन अब कांगड़ा बैंक में उक्त योजना को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से बैंक को भविष्य में लाभ होगा। भारद्वाज ने कहा कि चार सालों में एनपीए बढ़ने का कारण कोरोना का दो साल का कार्यकाल भी रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते व्यापार भी प्रभावित हुआ। बावजूद कोरोना काल में 242 करोड़ की रिकवरी की एनपीए खातों से की गई। भारद्वाज ने बताया कि बैंक 102 वर्ष का हो गया है और इसका वर्किंग कैपिटल 18 हजार करोड़ रुपये है और यह एक ऐसा संस्थान है, इसका प्रदेश ही नहीं पूरे देश मे एक नाम है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के संशोधित वेतनमान के लिए बीओडी ने स्वीकृत कर सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन