{"_id":"59b7e9a34f1c1bfe7f8b664a","slug":"kaul-singh-thakur-statement-over-cd-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडी मामले पर कौल सिंह का बड़ा बयान, बोले-इस साजिश में कुछ अपनों का भी हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडी मामले पर कौल सिंह का बड़ा बयान, बोले-इस साजिश में कुछ अपनों का भी हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, तेगूबेहड़ (कुल्लू)
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कहा है कि वायरल हो रही ऑडियो सीडी की साजिश में विपक्ष के साथ कुछ अपनों का भी हाथ है। मीडिया से ही उन्हें सीडी की जानकारी मिली है, लेकिन इससे उनका कोई संबंध नहीं है। यह केवल चरित्र हनन की राजनीति है। छानबीन कर रहा हूं और सबूत मिलने पर मानहानि का दावा करूंगा।
विज्ञापन
सोमवार शाम कुल्लू के तेगूबेहड़ पहुंचे कौल सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। तेरा-मेरा छोड़कर अच्छी छवि, अनुभव वाले जिताऊ उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारना चाहिए। कौल ने कहा कि अगर पार्टी के अंदर भितरघात नहीं हुआ तो मिशन रिपीट से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच चल रही तकरार पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव पर इसका असर पड़ेगा। किसी को अध्यक्ष बनाना या हटाना पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी का विशेषाधिकार है। यह पार्टी हाईकमान ही तय करेगा कि चुनाव किसकी अध्यक्षता में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी पर निर्भर है जबकि उन्होंने हिमाचल के लिए कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन
झूठे आश्वासनों से जनता केंद्र सरकार से तंग है। उन्होंने दावा किया है कि विकास व व्यवहार के आधार पर वह नौवीं बार दोबारा द्रंग विधानसभा से विधायक बनेंगे। कहा कि पूर्ण चंद पार्टी का सच्चा सिपाही है। लोकतंत्र पर चुनाव लड़ने का सभी को अधिकार है। विश्वास है कि पूर्ण चंद चुनाव नहीं लड़ेंगे।