{"_id":"5c8cec6cbdec2213e76c214a","slug":"kaul-singh-statement-over-pandit-sukhram-for-loksabha-election-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौल सिंह का दावा, पोते को टिकट के लिए अहमद पटेल से मिले थे सुखराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौल सिंह का दावा, पोते को टिकट के लिए अहमद पटेल से मिले थे सुखराम
Sun, 17 Mar 2019 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ही नहीं मंडी कांग्रेस में भी पोते आश्रय और पंडित सुखराम ने हलचल मचा दी है। दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कांग्रेस से टिकट के दावेदार कौल सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि कुछ समय पहले पंडित सुखराम दिल्ली में राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष व सोनिया गांधी के करीबी अहमद पटेल से भी मिल चुके हैं। जहां उन्होंने आश्रय शर्मा के लिए टिकट की पैरवी की है।
विज्ञापन
लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सुखराम को परिवार सहित कांग्रेस ज्वाइन करने की शर्त रखी है। इसका खुलासा करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वैसे तो उन्होंने हाईकमान से चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है लेकिन अगर उन्हें चुनाव लड़ने के आदेश होते हैं तो वह चुनाव से पीछे नहीं हटेंगे। उधर सुखराम परिवार ने कौल सिंह के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन