{"_id":"62f7b1831fbef37db66e1939","slug":"kaul-singh-s-daughter-champa-said-anil-is-the-most-useless-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: कौल सिंह की बेटी चंपा बोलीं- भाजपा विधायक अनिल सबसे निकम्मे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: कौल सिंह की बेटी चंपा बोलीं- भाजपा विधायक अनिल सबसे निकम्मे विधायक
Sat, 13 Aug 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Aug 2022 07:45 PM IST
सार
वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर की बेटी और विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं चंपा ठाकुर ने सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर निशाना साधा है। शनिवार को प्रेस वार्ता में चंपा ने अनिल शर्मा को 68 विधायकों में से सबसे निकम्मा विधायक करार दिया।
विज्ञापन
चंपा ठाकुर(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा की घर वापसी की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता मुखर होने लगे हैं। वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर की बेटी और विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं चंपा ठाकुर ने सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर निशाना साधा है। शनिवार को प्रेस वार्ता में चंपा ने अनिल शर्मा को 68 विधायकों में से सबसे निकम्मा विधायक करार दिया। कहा कि सीएम जयराम मंडी सदर का विकास करवाना चाहते हैं, लेकिन अनिल शर्मा रोड़ा बने हैं। विधायक को केवल अपने और परिवार के मान-सम्मान की पड़ी है।
विज्ञापन
जनता के मान-सम्मान और क्षेत्र के विकास से उनका कोई लेना-देना नहीं है। तभी विधानसभा सत्र के दौरान भी वह सदर के मुद्दे नहीं उठा रहे हैं। अनिल यदि कांग्रेस में आ गए और भाजपा ने मंडी सदर से आपको प्रत्याशी बनाया तो? इस पर चंपा ने कहा कि यह फैसला भविष्य पर टिका है, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि मैं चुनाव लडू़ंगी। चाहे कुछ भी हो जाए। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि यह वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि विधायक अनिल हर मोर्चे पर फेल रहे हैं। थाना पलौण को लेकर कहा जा रहा है कि राशि मंजूर हुई है। मुझे नहीं लगता सीएम इस पर कोई प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अनिल ने विधानसभा में एक भी प्रश्न नहीं रखा। अपने परिवार की समस्या उठाई। कोरोना महामारी में विधायक छिपे रहे। सदर हलके के युवा तमाम भर्तियों के बाद भी बेरोजगार रहे। सदर विस क्षेत्र की आवाज नहीं उठाई। चंपा ने कहा कि इस बार ऐसा विधायक चुनिए, जो जनता के बीच रहता हो और सुनता हो। दुख में साथ रहे।
विज्ञापन
अनिल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर चंपा ने कहा कि यह तो समय बताएगा। उधर, अनिल शर्मा की घर वापसी की चर्चाएं तेज होने के साथ कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। यदि कांग्रेस में अनिल शर्मा की वापसी हुई तो मंडी सदर का मुकाबला रोचक होगा। कांग्रेस में बगावत के सुर भी मुखर हो सकते हैं। भाजपा को प्रत्याशी के लिए माथापच्ची करनी पड़ सकती है। चर्चा है कि यदि अनिल ने पासा पलटा को भाजपा कोई बड़ा चेहरा सदर के चुनाव मैदान में उतार सकती है।