फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kaul singh orders inquiry of ration in himachal depot.

खाद्य मंत्री बाली के महकमे के राशन की होगी जांच

Fri, 22 Jan 2016 02:03 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
kaul singh orders inquiry of ration in himachal depot.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली के महकमे के राशन की जांच करेंगे। आईपीएच महकमे में दूषित पानी की जांच के आदेश के साथ ही कौल सिंह ने सरकारी राशन के नमूने लेकर कंपोजिट टेस्ट लैब कंडाघाट भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन


कौल सिंह ठाकुर ने वीरवार को राज्य सचिवालय में कहा कि मीडिया रिपोर्टों से ही उन्हें यह मालूम हुआ है कि सरकारी डिपुओं के माध्यम से दिए जा रहे राशन की गुणवत्ता की छानबीन की जानी चाहिए। निजी दुकानों में बेचे जा रहे राशन की जांच हो रही है, वहीं सरकारी राशन की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


एमसी, दो महकमे भरेंगे पानी के सैंपल

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि शिमला में पीने के पानी की जांच के लिए नगर निगम शिमला, स्वास्थ्य विभाग और सिंचाई महकमा पानी के सैंपल भरेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों से भी अपील की जाती है कि वे अपनी टंकियों में ठीक से क्लोरीनेशन करने के बाद ही पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी 65 साल होगी सेवानिवृत्ति की उम्र

kaul singh orders inquiry of ration in himachal depot.

कौल सिंह ने कहा कि ईएसआई मेडिकल कॉलेज मंडी में सेवानिवृत्ति की उम्र को नए सरकारी कॉलेजों की तरह 65 साल रखा जाएगा। आईजीएमसी और टांडा कॉलेज से इन कॉलेजों में सेवाएं देने वालों के लिए आयु सीमा 65 वर्ष होगी।

सरकारी अस्पतालों में एसआरएल लैब में पीलिया टेस्ट का पैसा नहीं लिया जाएगा। इसे सरकार एनएचएम के माध्यम से देगी। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएं दी जा रही हैं।

चंबा में राजमहल में चलेगा मेडिकल कॉलेज
चंबा में मेडिकल कॉलेज राजमहल में चलेगा। ये जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि ये महल आशा कुमारी के परिवार से संबंधित राजमहल में चलेगा। कौल सिंह ने कहा कि सरकार की कोशिश रहेगी कि नाहन, हमीरपुर और चंबा में इसी साल से एमबीबीएस की कक्षाएं बैठें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed