{"_id":"575557734f1c1be6209c5217","slug":"kaul-singh-hits-out-at-centre-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सीएम वीरभद्र के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है केंद्र सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीएम वीरभद्र के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है केंद्र सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 06 Jun 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ षड्यंत्रपूर्ण कार्रवाई कर रही है। उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष से ही मामले गए हैं। कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। स्वास्थ्य महकमे में रिक्तियों के मामले में कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से तमाम पदों को भर रही है।
विज्ञापन
कौल सिंह ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भेंट की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं को सुना। उनका निपटारा भी किया। कौल सिंह का सुबह कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन भज्जी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रवक्ता संजय चौहान, सचिव
विज्ञापन
अनिल गोयल, इंद्र सिंह ठाकुर, प्रदीप वर्मा, जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष प्रदीप भुज्जा, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के चेयरमैन आईएन मेहता, प्रदेश सेवा दल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कसुम्पटी के अध्यक्ष भूपेंद्र कंवर, नगर निगम के पार्षदों
विज्ञापन
सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि कौल सिंह ने कई प्रतिनिधिमंडलों, विभिन्न ब्लॉकों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और लोगों ने भेंट की।