फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kaul singh cd case, report to rahul gandhi.

राहुल गांधी के दरबार पहुंच गया मंत्री का सीडी कांड

Wed, 15 Jul 2015 10:08 AM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
kaul singh cd case, report to rahul gandhi.

हिमाचल में चल रहे स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से जुड़े सीडी प्रकरण की पूरी कहानी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के घर में दोहराई गई। मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पीसीसी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने राहुल गांधी के साथ उनके घर में बैठक की।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी भी मौजूद थीं। करीब पौना घंटा चली इस बैठक में सीडी प्रकरण के अलावा हिमाचल में कांग्रेस को मजबूत करने, संगठनात्मक चुनाव के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। बताते चलें कि कौल सिंह ने सीडी में अपनी आवाज मानने से इंकार किया है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में प्रदेश के नेताओं को हिदायत दी गई कि अब सीडी प्रकरण खत्म किया जाए।
विज्ञापन


पार्टी में खींचतान पर राहुल ने जताई चिंता

kaul singh cd case, report to rahul gandhi.

पार्टी में चल रही खींचतान पर भी राहुल गांधी ने चिंता जाहिर की और प्रदेश के नेताओं को एकजुट होने और सबको साथ लेकर चलने के लिए कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश में चल रहे राजनीति माहौल को लेकर भी राहुल गांधी को अवगत कराया।

गौर हो कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू से कांग्रेस हाईकमान ने सीडी मामले पर रिपोर्ट मांगी थी। यह रिपोर्ट अभी आधी अधूरी है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह का पक्ष सुना जाना बाकी है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से सीडी की पूरी जानकारी मांगी है।

हाईकमान से मिल सकते हैं कौल सिंह
पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह अभी चंडीगढ़ में है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को कौल सिंह दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मिलकर अपना पक्ष रख सकते हैं।

फोर्टिस में सर्जरी करा सकते हैं कौल सिंह

kaul singh cd case, report to rahul gandhi.

सूत्रों के अनुसार कौल सिंह मंगलवार को फोर्टिस मोहाली गए थे। जहां पर उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य जांच कराई। बताया जा रहा है कि कौल सिंह फोर्टिस में सर्जरी करा सकते हैं। इससे पहले वे पीजीआई चंडीगढ़ में भी भर्ती थे। वहां पर स्वास्‍थ्य बेहतर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

वहीं, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शामिल होने पर संशय है। कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्री इस बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री 21 जुलाई तक दिल्ली में ही रहेंगे। मुख्य सचिव पी. मित्रा भी दिल्ली रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed