{"_id":"5d4841758ebc3e6cad334f54","slug":"kashmir-issue-tourists-increased-in-dharamshala-himachal-after-jammu-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में एडवाइजरी के बाद धर्मशाला पहुंच रहे सैलानी, होटलों में बढ़ी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में एडवाइजरी के बाद धर्मशाला पहुंच रहे सैलानी, होटलों में बढ़ी बुकिंग
Mon, 05 Aug 2019 08:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Aug 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के लिए जारी की गई एडवाइजरी के बाद धर्मशाला के पर्यटन को पंख लग गए हैं। वीकेंड पर धर्मशाला-मैक्लोडगंज के होटलों में 10 से 20 प्रतिशत तक चल रही ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है कि अक्तूबर माह से शुरू होने वाले शीत पर्यटन सीजन में सैलानियों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। होटल व्यवसायियों की मानें तो जम्मू-कश्मीर में मौजूदा समय में पर्यटकों की बुकिंग शिफ्ट होकर हिमाचल में आ सकती है।
विज्ञापन
होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन अप्पर मैक्लोडगंज के अध्यक्ष अश्वनी बाबा ने बताया कि शनिवार को जिला के होटलों में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि सर्दी के सीजन में भी प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को फायदा मिल सकता है। इसके अलावा डलहौजी, मनाली और कसौली में भी सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है।