फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kasauli assistant town planner murder case accused on police remand

कसौली गोलीकांड: हत्या करने के बाद 12 घंटे यहां छिपा रहा कातिल, पुलिस बैरियर से भी निकल गया

Sat, 05 May 2018 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 05 May 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
Kasauli assistant town planner murder case accused on police remand

महिला अधिकारी शैल बाला शर्मा की हत्या करने के बाद करीब 12 घंटे तक कातिल यहां छिपा रहा और पुलिस जंगल का जंगल चप्पा-चप्पा छानती रही। सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर कसौली में अवैध कब्जे हटाने गई टीसीपी की महिला अधिकारी शैल बाला शर्मा की हत्या करने के बाद करीब 12 घंटे तक आरोपी विजय ठाकुर गेस्ट हाउस के पास ही नाले में छिपा रहा।

विज्ञापन


रात को दो बजे के आसपास वह वापस होटल की ओर आया और डंगे की दरार में रिवॉल्वर छिपाकर हाईवे की तरफ निकल गया। पैदल ही वह कसौली की पहाड़ी को पार करके सोलन-परवाणू हाईवे पर पहुंचा। यहां एक ट्रक में लिफ्ट लेकर पंजाब के डेराबस्सी गया और वहां से वह दिल्ली पहुंच गया।
विज्ञापन


इस बीच, उसने अपना हुलिया बदला, नए कपड़े पहने और मथुरा के लिए निकल गया। इस दौरान रास्ते में उसे जो भी मिला, उसका फोन इस्तेमाल करके अपने परिजनों से बात करता रहा। इसी आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा। सोलन पुलिस ने प्रेस वार्ता कर यह खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू बैरियर पर भी किसी ने नहीं पूछा

Kasauli assistant town planner murder case accused on police remand

पुलिस के इस खुलासे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वारदात के बाद घटनास्थल और जंगल का चप्पा-चप्पा छानने का दावा करने वाली पुलिस कुछ दूरी पर नाले में क्यों नहीं गई। आरोपी विजय किसी गुप्त रास्ते से नहीं, बल्कि हाईवे से होता हुआ राज्य से बाहर निकल गया। पुलिस ने हत्याकांड के बाद उसका पीछा तक नहीं किया। 

हाईवे पर ही नहीं प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू बैरियर पर भी सुरक्षा की पोल खुली। यहां 24 घंटे पुलिस का नाका रहता है। घटना के करीब 14 घंटे बाद भी बैरियर पर कोई चेकिंग नहीं की गई। ट्रक में बैठा आरोपी विजय बिना हुलिया बदले आसानी से निकल गया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है।

आरोपी 5 दिन की रिमांड पर

Kasauli assistant town planner murder case accused on police remand

सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर कसौली में अवैध कब्जे हटाने गई टीसीपी की महिला अधिकारी शैल बाला शर्मा की हत्या के आरोपी विजय ठाकुर को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शुक्रवार तड़के 4 बजे आरोपी को मथुरा के वृंदावन से सोलन लाया गया। उसे धर्मपुर थाने में रखा गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे दोपहर 1:45 बजे सीजेएम कोर्ट कसौली में पेश किया गया।

कोर्ट जाने के दोनों रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा था। उसे मुख्य मार्ग के बजाय मिलिट्री एरिया बस अड्डे वाले मार्ग से अदालत में लाया गया। एसएचओ की अगुवाई वाली टीम उसे वाहन में लेकर अदालत पहुंची। कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी। इसमें कई खुलासे हो सकते हैं।

घटनास्थल पर ले गई पुलिस, रिवॉल्वर बरामद

Kasauli assistant town planner murder case accused on police remand

बीते मंगलवार को अवैध निर्माण हटाने गई एक टीम की समन्वयक टीसीपी की सहायक टाउन प्लानर शैल बाला शर्मा की गेस्ट हाउस संचालक के बेटे विजय ने दो गोलियां दागकर हत्या कर दी। फायरिंग में पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी गुलाब सिंह को भी एक गोली लगी, जो अभी पीजीआई में उपचाराधीन है।

घटना के बाद से आरोपी फरार था। वीरवार को उसे दिल्ली पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद लोगों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के दौरान हथियारबंद जवान साथ थे। सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। 

रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उसे घटनास्थल नारायणी गेस्ट हाउस ले गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के  समीप डंगे के पास छिपाया रिवॉल्वर और गोलियां बरामद कर ली हैं। इस दौरान आरोपी के परिजन भी उससे मिले। पुलिस ने तड़के धर्मपुर थाने लाने के बाद और मौका-ए-वारदात पर भी पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed