फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Karwa Chauth tourist season: Travelling is free on booking a hotel room in Himachal, businessmen have released

करवाचौथ टूरिस्ट सीजन: होटल के कमरे की बुकिंग पर घूमना-फिरना मुफ्त, कारोबारियों ने आकर्षक पैकेज किए जारी

Sat, 12 Oct 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

होटल कारोबारी कमरों की बुकिंग पर सैलानियों को फ्री साइटसीन और 20 से 30 फीसदी छूट का ऑफर दे रहे हैं। ट्रैवल एजेंट्स एक पर्यटन स्थल का पैकेज बुक करने पर किसी अन्य पर्यटन स्थल पर एक रात मुफ्त ठहरने का ऑफर दे रहे हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth tourist season: Travelling is free on booking a hotel room in Himachal, businessmen have released
शिमला के रिज पर सैलानी व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवाचौथ मनाने हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए इस बार पर्यटन कारोबारियों ने आकर्षक पैकेज जारी किए हैं। होटल कारोबारी कमरों की बुकिंग पर सैलानियों को फ्री साइटसीन और 20 से 30 फीसदी छूट का ऑफर दे रहे हैं। ट्रैवल एजेंट्स एक पर्यटन स्थल का पैकेज बुक करने पर किसी अन्य पर्यटन स्थल पर एक रात मुफ्त ठहरने का ऑफर दे रहे हैं। टैक्सी ऑपरेटर साइट सीन पैकेज बुक करने पर फ्री पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दे रहे हैं।

विज्ञापन

करवाचौथ से हिमाचल में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। हिमाचल पर्यटन विकास निगम और निजी होटल संचालकों ने करवाचौथ के लिए स्पेशल पैकेज जारी किए हैं। इस बार करवाचौथ 20 अक्तूबर रविवार को वीकेंड पर आ रहा है। इसलिए सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के चलते भी पर्यटन कारोबारियों को सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि करवाचौथ के लिए नवविवाहित जोड़ों को साइट सीन के लिए टैक्सी बुकिंग पर फ्री पिकअप और ड्रॉप की सुविधा दी जा रही है। साइट सीन पैकेज बुक करने पर 20 फीसदी तक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि रूम बुकिंग पर फ्री साइट सीन का ऑफर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

जोड़ों के लिए लकी ड्रा भी होगा और विजेताओं को फ्री मनाली ट्रिप मिलेगा। होटलों में करवाचौथ पार्टी और कैंडल लाइट डिनर का भी इंतजाम किया जा रहा है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि करवाचौथ वीकेंड पर आ रहा है इसलिए साथ लगते राज्यों से भारी संख्या में टूरिस्ट हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचेंगे। होटलों में करवाचौथ पार्टी और गाला नाइट का भी इंतजाम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed