{"_id":"6af85f10b174c8c4c005c094","slug":"karma-won-the-title-of-mr-sps-and-ridhima-won-the-title-of-miss-sps-shimla-news-c-19-sml1002-819998-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कार्मा ने मिस्टर और रिधिमा ने \nजीता मिस एसपीएस का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कार्मा ने मिस्टर और रिधिमा ने जीता मिस एसपीएस का ताज
विज्ञापन
शिमला पब्लिक स्कूल में हुआ विदाई समारोह
नाटी, पंजाबी और बॉलीवुड प्रस्तुतियों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी में शनिवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी और बॉलीवुड नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस एसपीएस का चयन रहा। इसमें कार्मा कुंगा को मिस्टर एसपीएस और रिधिमा ठाकुर को मिस एसपीएस के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय के निदेशक प्रतिंदर सिंह, शैक्षणिक प्रमुख रीना सिंह, प्रशासनिक प्रमुख पृथ्वी सिंह और प्रधानाचार्य सरला कांत शामिल रहे। समारोह में विद्यार्थियों को विभिन्न विशेष उपाधियों से भी सम्मानित किया। वेल ड्रेस्ड की उपाधि पार्थ धीमान और नव्या चौहान को, अर्ली बर्ड का खिताब वंश संदल को तथा बेस्ट स्माइल की उपाधि हिमांशु कश्यप तथा नेहल जालटा को दी गई।
वहीं मोस्ट कॉन्फिडेंट वॉक के लिए ध्रुव शर्मा और डिकित लामो को सम्मानित किया गया। इसके अलावा यजस ठाकुर को मिस्टर करिश्मेटिक, गर्व को मिस्टर पॉलाइटनेस पर्सोनिफाइड और कृतिका ठाकुर को एक्सीलेंट ओरेटर स्किल्स की उपाधि से नवाजा गया। अंत में विद्यालय के निदेशक प्रतिंदर सिंह और प्रधानाचार्य सरला कांत ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।