फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kari and rice served to school children in mid day meal at Delath school

यहां स्कूल के नौनिहालों की डाइट में सिर्फ कढ़ी-चावल

Mon, 16 May 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Mon, 16 May 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
kari and rice served to school children in mid day meal at Delath school
स्कूल के अधिकांश छात्र अभिभावकों के पास शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें कढ़ी-चावल के अलावा दोपहर के भोजन में कुछ नहीं दिया जाता है। - फोटो : डेमो पिक

रामपुर के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देलठ में छात्रों को मिड डे मील के नाम पर हर रोज कढ़ी-चावल दिया जा रहा है। रोज एक ही तरह का खाना खाकर छात्र उकता गए हैं। छात्रों ने इसकी शिकायत अभिभावकों से की है। हालांकि, अभिभावक इस मामले में खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


आरोप हैं कि स्कूल में मिड डे मील मेन्यू के नाम पर मजाक चल रहा है। हर रोज कढ़ी-चावल खाने को छात्र मजबूर हैं। इधर, इसी पंचायत के पूर्व प्रधान ने मिड डे मील में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


इसकी लिखित शिकायत ननखड़ी चौकी में दी है। स्कूल के अधिकांश छात्र अभिभावकों के पास शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें कढ़ी-चावल के अलावा दोपहर के भोजन में कुछ नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य बंसी लाल कहते हैं कि मिड डे मील के लिए स्कूल प्रबंधन ने बाकायदा मेन्यू तैयार कर रखा है। इस मेन्यू में पलाव, खिचड़ी, दाल चावल और मीठे चावल को शामिल किया गया है। मेन्यू के आधार पर मिड डे मील बनाया जा रहा है। यदि मिड डे मील

में लंबे समय से कढ़ी चावल बन रहा है तो वह इसकी जांच करेंगे और व्यवस्था को सुधारा जाएगा। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान कमल ने बताया कि मिड डे मील मेन्यू के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में किसी की कोई शिकायत नहीं है।

मामले की जांच की जाए
देलठ पंचायत की पूर्व प्रधान कृष्णा राणा ने एक लिखित शिकायत पुलिस चौकी ननखड़ी में दी है। इस शिकायत पत्र में कहा गया है कि देलठ स्कूल के बच्चों के मिड डे मील के अनाज का दुरुपयोग किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए।  स्कूल प्रधानाचार्य बंसी लाल ने कहा कि यह शिकायत उनके ध्यान में आई थी। मामले की जांच की गई तो कुछ गलत नहीं पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed