{"_id":"57397b284f1c1bf815ac780a","slug":"kari-and-rice-served-to-school-children-in-mid-day-meal-at-delath-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां स्कूल के नौनिहालों की डाइट में सिर्फ कढ़ी-चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां स्कूल के नौनिहालों की डाइट में सिर्फ कढ़ी-चावल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 16 May 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के अधिकांश छात्र अभिभावकों के पास शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें कढ़ी-चावल के अलावा दोपहर के भोजन में कुछ नहीं दिया जाता है।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देलठ में छात्रों को मिड डे मील के नाम पर हर रोज कढ़ी-चावल दिया जा रहा है। रोज एक ही तरह का खाना खाकर छात्र उकता गए हैं। छात्रों ने इसकी शिकायत अभिभावकों से की है। हालांकि, अभिभावक इस मामले में खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप हैं कि स्कूल में मिड डे मील मेन्यू के नाम पर मजाक चल रहा है। हर रोज कढ़ी-चावल खाने को छात्र मजबूर हैं। इधर, इसी पंचायत के पूर्व प्रधान ने मिड डे मील में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
इसकी लिखित शिकायत ननखड़ी चौकी में दी है। स्कूल के अधिकांश छात्र अभिभावकों के पास शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें कढ़ी-चावल के अलावा दोपहर के भोजन में कुछ नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य बंसी लाल कहते हैं कि मिड डे मील के लिए स्कूल प्रबंधन ने बाकायदा मेन्यू तैयार कर रखा है। इस मेन्यू में पलाव, खिचड़ी, दाल चावल और मीठे चावल को शामिल किया गया है। मेन्यू के आधार पर मिड डे मील बनाया जा रहा है। यदि मिड डे मील
में लंबे समय से कढ़ी चावल बन रहा है तो वह इसकी जांच करेंगे और व्यवस्था को सुधारा जाएगा। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान कमल ने बताया कि मिड डे मील मेन्यू के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में किसी की कोई शिकायत नहीं है।
मामले की जांच की जाए
देलठ पंचायत की पूर्व प्रधान कृष्णा राणा ने एक लिखित शिकायत पुलिस चौकी ननखड़ी में दी है। इस शिकायत पत्र में कहा गया है कि देलठ स्कूल के बच्चों के मिड डे मील के अनाज का दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। स्कूल प्रधानाचार्य बंसी लाल ने कहा कि यह शिकायत उनके ध्यान में आई थी। मामले की जांच की गई तो कुछ गलत नहीं पाया गया।