{"_id":"af8ac5e0860574b90c9a777111b0bdc7","slug":"karate-championship-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे प्रतियोगिता में चमके महिमा और सौंदर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे प्रतियोगिता में चमके महिमा और सौंदर्या
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 29 Sep 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही तीन दिवसयीय शिगोकान गोजुरियो राज्य कराटे प्रतियोगिता के रविवार देर शाम तक हुए मुकाबलों में लड़कियों के काता 6 से 8 साल में प्रिंसटन स्कूल की महिमा ने पहला और ढली की एंजल चौहान ने दूसरा, अक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
8 से 10 साल में खेल परिसर की सौंदर्या ने पहला, डीएवी की आस्था ने दूसरा और परिसर अकी सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10-12 साल में कैरवी एलटीसीएच ने पहला, तनिशा एचपीपीएस ने दूसरा और विशाखा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
12 से 14 साल में प्रिंसटन की ईश्तिा गुप्ता, पारूल शर्मा ने दूसरा और आरवीके की गीतिका ने तीसरा स्थान पाया। खेल परिसर की कंचन गिल और रानिका खांडा ने काता ब्लैक बेल्ट में पहला दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
ब्वॉयज ग्रुप में ये जीते
लड़कों के वर्ग कुमिते मुकाबलों में अंडर-6, 25 किलोग्राम से कम भार में परिसर के धारिया, हार्दिक और प्रिंसटन के आरुष ने, अंडर-7 बीस किलो से कम में लायन के स्वास्तिक, वंश नेगी, आयन सवान ने, बीस से 26 किलोग्राम में प्रिंसटन के तरिषक, एसपीआईपीएस के आदित्य और एचबी कॉलोनी के अथर्व ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
26 किलोग्राम में संजौली के अधिराज, एसपीआईपीएस के आर्यन पावंटा के शौर्य, 25 किलोग्राम में लायनज के कार्तिक, एसएचएस के संस्कार और निष्कर्ष ने, अंडर-10 आयु वर्ग के 25 से 29 कि लोग्राम भार में सेंट एडवर्ड के सुजल आजाद, एसएचएस के जतिन सिंह, और डीएवी के वागेश ने अंडर-10 29 से 30 किलोग्राम में परिसर के रूस्तम अली, पार्थ काशिव, और संजौली के राजवर्धन ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
इसके अलावा अंडर-11 20 से 24 किलो में हैनाल्ट के उमेश, लायनज के आदित्य वर्मा, एसएचएस के पासव ठाकुर ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 12 से 14 साल ब्वॉयज वर्ग में संजौली के चिराग गुप्ता प्रथम रहे। ब्वॉयज कुमिते मुकाबलों में अंडर 6 ईयर 25 किलोग्राम में परिसर के धैर्य चंदेल, अंडर-7 20 किलोग्राम में लायनज के स्वास्तिक, 20 से 26 किलोग्राम में प्रिसंटन के तरिष्क राजपुत ने पहला स्थान पाया।
26 किलोग्राम में संजौली के अधिराज ने, सेंट एडवर्ड के सुजल आजाद ने पहला स्थान पाया। 29 से 30 किलोग्राम में खेल परिसर के रूस्तम प्रथम रहे। आयोजन शिगोकान गोजूरियो इंडिया के महासचिव प्रताप पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।