फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kanlog primary school do not have own building for last 80 years

80 साल से किराये के कमरे में चल रहा ये प्राइमरी स्कूल

Sat, 02 Jul 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 02 Jul 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
Kanlog primary school do not have own building for last 80 years
Kanlog Primary School

राजधानी शिमला के कनलोग में स्थित प्राइमरी स्कूल 80 साल से किराये के दो कमरों में चल रहा है। इन्हीं कमरों में प्रार्थना सभा, पढ़ाई और मिड डे मील बनता है और बच्चे यहीं भोजन भी करते हैं। खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चे इन्हीं कमरों में खेलते कूदते हैं। कमरे के दरवाजे के साथ ही सड़क है, जहां दिन भर ट्रैफिक रहता है। जरा सी चूक बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है।

विज्ञापन


शिक्षकों को एक- एक बच्चे पर पैनी नजर रखनी पड़ती है। दशकों से स्कूल किराये के भवन में चल रहा है। स्थानीय लोग बार-बार मांग कर चुके हैं कि स्कूल का भवन बदला जाए लेकिन आज तक कुछ नहीं हो सका है। मैदान न होने के कारण बच्चे खेल प्रतिभा दिखाने से भी वंचित हैं।
विज्ञापन


किराए के दो कमरों में पांच कक्षाएं
करीब 80 साल बीतने के बाद भी हालात पहले जैसे ही हैं। दो किराये के कमरों में ही तीस छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन्हें पढ़ाने को दो शिक्षक,  मैस वर्कर, हेल्पर सहित एक जलवाहक है। एक कक्षा बरामदे में चलती है। इसके अलावा बरामदे में ही स्टोर, लाइब्रेरी और मिड-डे मील का समान रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के ध्यान में लाई जाती रही है समस्या

Kanlog primary school do not have own building for last 80 years

शिक्षा विभाग को स्कूल की समस्या के बारे में कई बार सूचित कर चुके है। लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हो पाया है। कमरों, खेल मैदान की कमी होने से हर समय बच्चों के गिरने या गाड़ी की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। -भाग चंद शर्मा, मुख्य अध्यापक, राजकीय प्राथमिक स्कूल कलनोग

कनलोग एरिया के आसपास स्कूल बनाने के लिए सरकारी जमीन नही मिल पा रही हैं। विभाग कोशिश कर रहा है कि स्कूल के लिए जमीन मुहैया करवाई जाए। -रणधीर मेहता, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed