फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kanhaiya Kumar at Khushwant Singh LitFest at Kasauli.

कन्हैया ने सेना पर फिर दिया बयान, मणिशंकर अय्यर ने बांधें तारीफों के पुल

Sun, 16 Oct 2016 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन) Updated Sun, 16 Oct 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya Kumar at Khushwant Singh LitFest at Kasauli.

जेएनयू दिल्ली में छात्र संघ के विवादित अध्यक्ष रहे कन्हैया कुमार का इंडिया हैज मैनी फेसिस का सत्र काफी जोशिला भरा रहा। माहौल उस वक्त गर्मा गया गया, जब ऑडिएंस में से किसी ने कश्मीर में सेना को बलात्कारी कहने पर कन्हैया को घेरा।

विज्ञापन


पहले तो कन्हैया ने कहा कि मैंने सेना को गलत नहीं कहा और न ही भारत विरोधी नारे लगाए। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। जब माहौल शांत नहीं हुआ तो कहा कि अगर मैंने कहा होगा तो मैं दीवार पर खड़ा हो जाता हूं, आप धक्का दे दीजिए।
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कन्हैया ने कहा कि देश में तीन तलाक की बात तो कर रहे हैं, लेकिन अखलाक की मौत पर भी तो बोलना चाहिए। कन्हैया कुमार खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में बतौर स्पीकर भाग लेने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना पर फिर बोले कन्हैया, मणिशंकर ने बांधें तारीफों के पुल

Kanhaiya Kumar at Khushwant Singh LitFest at Kasauli.

कन्हैया ने कहा कि साहस का काम सेना कर रही है, लेकिन उसका श्रेय सरकार ले रही है। शहादत के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। क्या किसी राजनीतिक पार्टी में आने का इरादा है। इस पर कन्हैया बोले - अभी कोई इरादा नहीं है, लेकिन जब भी जरूरत पड़ेगी तो जरूर आऊंगा।

मैं तो तुम्हें सुनने आया हूं : मणिशंकर अय्यर
मेरी पत्नी ने कहा था कि लिटफेस्ट में कन्हैया आएगा। वह बेहतरीन वक्ता है। उसे जरूर सुनकर आना। इसलिए मैं तुम्हें सुनने आया हूं। विवादित छात्र नेता कन्हैया के लिए शब्द बोलने वाले कोई और नहीं पूर्व प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम एवं केंद्रीय खेल मंत्री रहे मणिशकंर अय्यर के थे। उनके मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर गदगद कन्हैया ने मुस्कुरा कर अय्यर का अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed