{"_id":"698b5ad5dfce151d560dcd87","slug":"kangra-tv-actress-lata-sabharwal-reached-the-court-of-maa-jwalaji-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: मां ज्वालाजी के दरबार पहुंचीं टीवी अभिनेत्री लता सभरवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: मां ज्वालाजी के दरबार पहुंचीं टीवी अभिनेत्री लता सभरवाल
Tue, 10 Feb 2026 09:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:50 PM IST
सार
नादौन में कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले लता सभरवाल ने विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता ज्वालाजी मंदिर में पहुंचकर विधिवत दर्शन किए।
विज्ञापन
मां ज्वालाजी के दरबार पहुंचीं टीवी अभिनेत्री लता सभरवाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन अभिनेत्री एवं उद्यमी लता सभरवाल ने मंगलवार को ज्वालामुखी में माता के दर्शन किए। वह नादौन में नए शॉप रूम के शुभारंभ के अवसर पर विशेष रूप से पहुंची थीं। नादौन में कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले लता सभरवाल ने विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता ज्वालाजी मंदिर में पहुंचकर विधिवत दर्शन किए और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर परिवार, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।
विज्ञापन
दर्शन के बाद अभिनेत्री ने ज्वालाजी मंदिर की आध्यात्मिक शक्ति और दिव्य वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि माता के दरबार में आकर मन को विशेष शांति और आत्मिक बल की अनुभूति होती है। अभिनेत्री ने अपनी इस यात्रा के अनुभव सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा किए, जिसे उनके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। लता सभरवाल टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। माता ज्वालाजी के दरबार में उनके आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशंसकों के बीच खास उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन