फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra Saviours will Launch Him Saviour app get blood donors list in one click

Himachal News: नए साल में एक क्लिक पर मिलेगी रक्तदाताओं की सूची, जरूरतमंद लोग कर सकेंगे संपर्क

Tue, 26 Dec 2023 02:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 26 Dec 2023 02:07 PM IST
सार

कांगड़ा सेवियर संस्था अपनी हिम सेवियर एप नववर्ष पर लांच कर रही है। यह एप लोहड़ी से पहले लोगों तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Kangra Saviours will Launch Him Saviour app get blood donors list in one click
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

नववर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश में मरीजों को रक्त के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जरुरतमंद लोगों को अब एक क्लिक पर ही अपने क्षेत्र के रक्तदाताओं की पूरी सूची मिल जाएगी। प्रदेश के लोगों को इमरजेंसी पर रक्तदातों को इधर-उधर न ढू्ंढना पड़े, इसके लिए कांगड़ा सेवियर संस्था अपनी हिम सेवियर एप नववर्ष पर लांच कर रही है।

विज्ञापन


यह एप लोहड़ी से पहले लोगों तक पहुंच जाएगी। जिसके बाद लोग इस एप के माध्यम से अपने क्षेत्र में विभिन्न ब्लड ग्रुप के रक्तदाताओं के मोबाइल नंबर जांच कर उसने संपर्क कर सकते हैं। हिम सेवियर एप का ट्रायल अभी जोरों पर चल रहा है और जो खामियां निकलकर आ रही हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। वहीं जनवरी 2024 में 14 तारीख से पहले इसे लोगों के लिए जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोग प्ले स्टोर से इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड़ कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिलावार होगी रक्तदाताओं की सूची
इस मोबाइल एप में प्रदेश के रक्तदाताओं की सूचियां जिला स्तर पर होंगी। जिसमें हर जिला के रक्तदाताओं के नाम के साथ उनका फोन नंबर भी उपलब्ध होगा। यहीं नहीं इसमें यह जानकारी भी उपलब्ध होगी कि किस रक्तदाता ने कब रक्तदान किया है। इससे लोगों को   आसानी रहेगी कि यह फलां रक्तदाता रक्तदान के लिए उपलब्ध है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन के माध्यम से हो जाएगा रक्तदाता से संपर्क
कांगड़ा सेवियर संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हिम सेवियर एप की लांचिंग संस्था की ओर से लोहड़ी से पहले कर दी जाएगी। इस एप के माध्यम से लोग मोबाइल के माध्यम से ही रक्तदाताओं की उचित जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिस जिला में उन्हें रक्त की जरूरत होगी। उसकी जिला में उस ग्रुप का रक्तदाता एक फोन के माध्यम से उनके पास पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि प्रदेश के बाहर भी जो हमारे रक्तदाता रहते है वहां भी इस एप के माध्यम से उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed