प्राइवेट स्कूल की मनमानी, जबरन काटे 30 छात्रों के बाल, हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के एक प्राइवेट स्कूल ने मनमानी की सारी हदें पार कर दीं। 30 बच्चों को पकड़कर उनके जबरदस्ती बाल कटवा दिए। ये छात्र सदमे में हैं। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा का है।
यहां नामी प्राइवेट स्कूल में 30 छात्रों के जबरन बाल काटने पर विवाद हो गया है। बीते शुक्रवार को स्कूल की इस हरकत से अभिभावक बेहद खफा हैं। शनिवार को तमाम अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की दादागिरी के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
माहौल बिगड़ता देख स्कूल में पुलिस बुलानी पड़ी। डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, तब जाकर अभिभावक शांत हुए। अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे चोर-डकैत नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा घिनौना कृत्य किया गया है।
पकड़ पकड़कर कटवाए बाल, सदमे में छात्र
पीड़ित छात्रों ने बताया कि बाल काटने के फरमान का विरोध करते हुए उन्होंने स्कूल से भागने की कोशिश भी की लेकिन उन्हें पकड़कर जबरन बाल काट दिए गए। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे स्कूल की एमडी से गुहार करते रहे
लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी और जगह-जगह से बाल काट दिए। इस घटना से बच्चों को इतना सदमा लगा है कि वे घर पहुंचकर अपने कमरों से भी बाहर नहीं निकल रहे।
स्कूल की एमडी संदीपा महाजन से इस मसले पर बात की गई तो पहले वह अपनी इस हरकत को जायज ठहराती रहीं और बाद में अपनी गलती कबूल करते हुए माफी मांगने लगीं। डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने अभिभावकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।