फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra: Prime Minister Modi laid the foundation stone for redevelopment of Baijnath-Paprola railway station.

कांगड़ा: प्रधानमंत्री मोदी ने किया बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास

Tue, 27 Feb 2024 12:27 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 12:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तौर पर  बैजनाथ पपरोला स्टेशन, एक रोड ओवरब्रिज और अंडरपास के शिलान्यास किए।

विज्ञापन
Kangra: Prime Minister Modi laid the foundation stone for redevelopment of Baijnath-Paprola railway station.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तौर पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत देश भर के 554 स्टेशनों के पुनर्विकास और 1585 रोड ओवरब्रिज, अंडरपास के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं में बैजनाथ पपरोला स्टेशन, एक रोड ओवरब्रिज और अंडरपास को भी शामिल हैं। इस दौरान बैजनाथ पपरोला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए 90 प्रतिशत धन केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत प्रदेश को व्यय करना होता है। विकास कार्य में देरी न हो और काम गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर हो, यह सरकारों को सुनिश्चित करना चाहिए।

विज्ञापन


इससे सरकारों की साख बनती है और जनता को सुविधा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में पूरी तरह से दृढ़ संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन देश की जीडीपी में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने प्रदेश के लिए इन परियोजनाओं की आधारशिला के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि बैजनाथ पपरोला स्टेशन का भी अमृत भारत स्टेशन योजना में जीर्णोद्धार होगा और विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप स्टेशन निर्मित होने से शिव भूमि बैजनाथ में पर्यटकों की आमद बढ़ने से यहां लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि कालका-शिमला यूनेस्को वल्ड हैरिटेज साइट है। इसके अंतर्गत आने वाले शिमला स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के अंतर्गत लैंडस्केप के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, अलग-अलग प्रवेश का निकास द्वार, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किग की सुविधा और यात्री क्षमता के अनुसार पर्याप्त क्षेत्र में प्रवेश हॉल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय रेल बजट में प्रदेश को सर्वाधिक रिकॉर्ड 2081 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर, लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, सहायक मंडल रेल प्रबंधक आरके कालरा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित जिला प्रशासन, रेलवे के अधिकारी और अय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed