फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra: Posters of DC Nipun Jindal missing in Mataur

कांगड़ा: मटौर में लगे डीसी निपुण जिंदल गुमशुदा के पोस्टर

Mon, 18 Apr 2022 10:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Apr 2022 10:53 PM IST
सार

सोमवार को मटौर में रेन शेल्टर के पास कुछ दुकानदारों ने डीसी कांगड़ा गुमशुदा के पोस्टर लगाए हैं। दुकानदार अनिल मेहरा ने बताया कि पोस्टर कांगड़ा प्रशासन की कार्यप्रणाली से खफा होकर लगाए हैं। 

विज्ञापन
Kangra: Posters of DC Nipun Jindal missing in Mataur
मटौर में लगे डीसी निपुण जिंदल गुमशुदा के पोस्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी पर मटौर में डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल गुमशुदा के पोस्टर लगे हैं। यह पोस्टर मटौर बाजार के दुकानदारों ने लगाए हैं। स्थानीय दुकानदारों ने पोस्टर सड़क पर रिटेनिंग वॉल न होने से खफा होकर लगाए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को मटौर में रेन शेल्टर के पास कुछ दुकानदारों ने डीसी कांगड़ा गुमशुदा के पोस्टर लगाए हैं। दुकानदार अनिल मेहरा ने बताया कि पोस्टर कांगड़ा प्रशासन की कार्यप्रणाली से खफा होकर लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सहित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार को भी उन्होंने मटौर पुल से लेकर रेन शेल्टर तक रिटेनिंग वॉल लगाने के लिए अगस्त, 2021 में पत्राचार किया था, लेकिन आज दिन तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तो यहां तक माना है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा दीवार का होना अति आवश्यक है। इसके लिए एनएचआई ने डेढ़ करोड़ का एस्टीमेट बनाकर दिया तथा इस एस्टीमेट की कॉपी अपनी हायर अथॉरिटी को भी अप्रूवल के लिए भेजी। बावजूद इसके इस क्षेत्र में सुरक्षा दीवार आज दिन तक नहीं लग पाई है। दुकानदार ने बताया कि सुरक्षा दीवार न होने के कारण यहां पर लोग कूड़ा-कर्कट फेंक रहे हैं। इसके चलते दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन समस्या को समय रहते दूर कर देता तो उन्हें पोस्टर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने एक बार फिर से जिला प्रशासन से मांग की है कि यहां पर सुरक्षा दीवार लगाकर दुर्घटनाओं को रोका जाए। वहीं पोस्टर लगने के मामले पर जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने अनभिज्ञता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed