{"_id":"5d6aaab08ebc3e0175539882","slug":"kangra-police-admitted-defaults-accused-of-fraud-will-be-out-of-the-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा पुलिस ने मानी चूक, लिस्ट से बाहर होंगे फर्जीवाड़े के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा पुलिस ने मानी चूक, लिस्ट से बाहर होंगे फर्जीवाड़े के आरोपी
Sat, 31 Aug 2019 10:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ सितंबर को प्रस्तावित पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के सिटिंग प्लान में हुई चूक को कांगड़ा पुलिस ने मान लिया। अब पुलिस विभाग सिटिंग प्लान से आरोपी अभ्यर्थियों को बाहर करेगा।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 31 अगस्त के अंक में ‘पुलिस ने 19 आरोपियों के नाम नए सिटिंग प्लान में कर दिए जारी’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में शनिवार को पुलिस विभाग ने 11 अगस्त को आयोजित लिखित परीक्षा के आरोपी अभ्यर्थियों को अब नए सिटिंग प्लान से बाहर करने का फैसला लिया है। अब 234 कांस्टेबल के पदों के लिए 11545 अभ्यर्थियों लिखित परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
उधर, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि लिखित परीक्षा के आरोपी सभी अभ्यर्थियों को सिटिंग प्लान से बाहर किया जाएगा। जल्द ही परीक्षा केंद्र के अनुसार अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।