{"_id":"66a0f0c56894aaa85a04bcd9","slug":"kangra-news-an-elderly-man-shot-himself-in-khangiyal-died-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खंगियाल में बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, मौत, प्राथमिक जांच में सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खंगियाल में बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, मौत, प्राथमिक जांच में सामने आई ये वजह
Wed, 24 Jul 2024 05:47 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:47 PM IST
सार
जिला कांगड़ा में एक बुजुर्ग ने अपनी ही बंदूक से घर पर खुद को गोली मार ली। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीं व शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पुलिस थाना फतेहपुर की ग्राम पंचायत सुनहारा के गांव खंगियाल के एक बुजुर्ग ने बुधवार को अपने ही घर पर खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पंचायत प्रधान सुनहारा जगरूप सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी पंचायत के गांव खंगियाल के करीब 68 वर्षीय बुजुर्ग शंकर सिंह ने अपने ही घर पर खुद की बंदूक से खुद को गोली मार ली है। जिस पर थाना प्रभारी पवन गुप्ता के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंचीं व शव को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, मौके पर पहुंचे डीएसपी जवाली वीरी सिंह ठाकुर ने बताया फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इक्कट्ठे किये हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग व्यक्ति मानसिक रूप से कुछ परेशान रहता था, जिसके चलते उसने खुद को गोली मारी है। मृतक के दो बेटे हैं। एक बेटा अपना काम करता है और दूसरा स्वास्थ्य विभाग में सेवारत है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है।
विज्ञापन